{"_id":"60d8b95d8ebc3e54c8726866","slug":"report-filed-against-six-in-the-case-of-migration-of-people-of-kori-society-mainpuri-news-agr497569885","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरी समाज के लोगों के पलायन मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरी समाज के लोगों के पलायन मामले में छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कुसमरा (मैनपुरी)। चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला में गैर समुदाय के लोगों द्वारा रात के समय कोरी समाज के लोगों के घर में घुसकर छानबीन और अभद्रता करने को लेकर गुस्सा था। समाज के लोगों ने मोहल्ला से पलायन करने का फैसला कर लिया था। स्थानीय पुलिस मामला सामान्य होने की बात कहते हुए प्रकरण को दबाती रही। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अब छह लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शनिवार को पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें रविवार को जेल भेज दिया।
चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी गैर समुदाय की एक किशोरी गायब हो गई थी। परिजन और अन्य लोग किशोरी को ढूंढने के लिए 22 जून की रात मोहल्ला निवासी शंभू दयाल, प्रमोद कुमार, मुकेश, सुरेश, दिनेश, संतोष, जितेंद्र, उमेश आदि के घरों में घुस गए। इस दौरान संजय, रिहासुद्दीन, राजू, सिराजुद्दीन, रहीश खां, इदरीश द्वारा अभद्रता करते हुए जातिसूचक गालियां दी गईं। उक्त घटना के बाद कोरी समाज के लोगों ने अपने घरों को बेच कर पलायन किए जाने की बात कहते हुए बैनर आदि लगा दिए। चौकी पुलिस ने बैनर हटवाकर स्थिति के सामान्य होने की बात कही थी।
सीओ अमर बहादुर ने भी जांच कर दोनों पक्ष के राजी होने व किसी भी तरह की कोई कार्रवाई न करने की बात कही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने सिराजुद्दीन, रियासुद्दीन, राजू, रहीश और इदरीश के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज, अभद्रता करने, जातिसूचक गालियां देने सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रविवार को इदरीश, सिराजुददीन, रिहासुददीन व संजय को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
----------------
मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से जेल भेजा गया है।
अमर बहादुर, सीओ भोगांव