फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against five including husband in case of woman's death

Agra News: महिला की मौत के मामले में पति सहित पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 13 Oct 2023 12:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 13 Oct 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Report filed against five including husband in case of woman's death
कासगंज। ढोलना के गांव नगला बंजारा में महिला के जहर खाने से हुई मौत के मामले में भाई ने पति सहित पांच ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। भाई ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जहर के खाने से मौत नीरज (24) पत्नी कन्हैयालाल निवासी गांव नगला बंजारा की बुधवार को हुई। मामले में उसके भाई बॉबी निवासी नगला लक्ष्मण दादों अलीगढ़ ने पति व ससुरालीजनों पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा बहन नीरज का उत्पीड़न किया जा रहा था। बार बार समझाने के बाद भी उनके द्वारा उत्पीड़न बंद नहीं किया गया। इसी के कारण उसकी बहन को बुधवार को जहर देकर उसकी हत्या कर दी गई है। उसने मामले की तहरीर पति कन्हैयालाल, जेठ कृपाल सिंह, मुनेश, जेठानी सुमन, सुनीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी अमरेश पाल ने बताया कि महिला की मौत के मामले में महिला के भाई की तहरीर पर पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed