फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against accused in case of slapping doctor

UP: मरीज देखने आया था डॉक्टर, हुआ ऐसा विवाद...तीमारदार ने जड़ा थप्पड़, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Oct 2024 07:40 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 20 Oct 2024 07:40 AM IST
सार

कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती मरीज को देखने के लिए आए डॉक्टर को तीमारदार ने थप्पड़ जड़ दिया। डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Report filed against accused in case of slapping doctor
पुलिस सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर आए डॉक्टर से तीमारदार के बीच विवाद हो गया। इस दौरान विवाद के बाद तीमारदार ने डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह 9:30 बजे इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. वीरबहादुर डेंगू वार्ड में भर्ती मरीजों को देखने के लिए राउंड पर आए थे। वार्ड में बुखार से पीड़ित सोरोंजी क्षेत्र के गांव बरोंदा निवासी भोला वार्ड में भर्ती था। मरीज के साथ तीमारदार उसका चाचा विशाल बेड पर लेटा था। डॉक्टर ने विशाल से बेड पर लेटने से मना किया तो वह डॉक्टर के साथ झगड़े करने लगा।
विज्ञापन


डॉ. वीरबहादुर का आरोप है कि विशाल ने उनके थप्पड़ मार दिया। विवाद के मामले में डॉक्टर ने आरोपी को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। अस्पताल चौकी पुलिस ने आरोपी विशाल को हिरासत में ले लिया। सदर कोतवाली प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि डॉक्टर से हुए विवाद के मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed