फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Report filed against 20 people for assault on police

पुलिस पर हमला के मामले में 20 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Report filed against 20 people for assault on police
अजीतगंज। गांव अघार में शुक्रवार की रात प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर फायरिंग की गई थी। मामले में 10 नामजद सहित 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव अघार में शुक्रवार की रात पूर्व प्रधान विनोद यादव और वर्तमान प्रधान बलराम यादव के समर्थक आपस में भिड़ गए थे। इसके बाद दोनों पक्ष के बीच मारपीट व फायरिंग होने लगी थी। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष के लोगों को रोकने के लिए समझाया। तो दोनों पक्ष के लोगों ने पुलिस पर भी हमला करते हुए फायरिंग कर दी थी। उक्त घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को एसआई विश्वेंद्र पूनिया ने इस मामले में बलराम पक्ष के प्रवीन कुमार, उपेंद्र, सुमित, सुमित पुत्र सरमन, गोविंद, अमन पांच अज्ञात दूसरे पक्ष के सनोज, देवराज, अभिषेक, योगेश, सुभाष चंद्र व पांच अज्ञात के विरुद्ध प्राणघातक हमला, बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। शनिवार को पुलिस ने पकड़े गए आरोपी बलराम पक्ष के उपेंद्र कुमार व सुमित को न्यायालय में पेश किया। वहां से उन्हें जेल भेजा गया। पुलिस ने उनके कब्जा से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए। थानाध्यक्ष सुनील भारद्वाज ने बताया कि जल्द ही पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed