फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Replace damaged transformer within stipulated time frame: Sinha

तय समय सीमा के अंदर बदलें क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर: संजय सिन्हा

Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Replace damaged transformer within stipulated time frame: Sinha
मैनपुरी। शनिवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता संजय सिन्हा मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने पॉवर हाउस स्थित कार्यशाला का निरीक्षण किया। कहा कि तय समय सीमा में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर बदले जाएं। उन्होंने निगम के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा की।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पॉवर हाउस स्थित कार्यशाला पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग कार्य की गुणवत्ता चेक की और सामग्री के रखरखाव की स्थति देखी। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि ट्रांसफार्मर की रिपेयरिंग में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उच्च क्वालिटी की सामिग्री का ही प्रयोग किया जाए। उन्होंने अपने सामने ऑयल भी चेक कराया। इसके बाद प्रयोग किये जा रहे रजिस्टरों का अवलोकन किया। ट्रांसफार्मर टेस्टिंग लैब में अपने सामने टेस्टिंग भी कराई।
विज्ञापन

कार्यालय पहुंचकर उपकेंद्र वार समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि उपकेंद्र पर दो टीमें गठित की जाएं। एक टीम नेवर पेड एवं बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे दूसरी टीम अवर अभियंता के नेतृत्व में बकाये पर कटे कनेक्शनों को चेक करें। एक लाख से अधिक के सभी बकाएदारों के कनेक्शन काटकर आरसी के माध्यम से वसूली कराने के लिए कहा। पोर्टलों पर प्राप्त होनी वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण करने के लिए कहा। इस दौरान अधीक्षण अभियंता अतुल अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता द्वितीय आशीष गुप्ता, अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed