{"_id":"69424fccd2b0be061503ff22","slug":"repair-work-halted-on-lucknow-expressway-after-series-of-accidents-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हादसों के बाद टूटी अफसरों की नींद, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हादसों के बाद टूटी अफसरों की नींद, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य रोका
Wed, 17 Dec 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:08 PM IST
सार
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसों के बाद अधिकारियों को सुरक्षा का ध्यान आया। मंगलवार को मरम्मत कार्य रोक दिया गया। इसके लिए यूपीडा के अधिकारियों को पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक्सप्रेसवे पर लखनऊ से आगरा की तरफ आने वाली लेन के 21 किलोमीटर से 14.200 तक सड़क की मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसी तरह आठ किमी से फतेहाबाद टोल तक भी काम चल रहा था। इसके लिए कार्यदायी संस्था एटलस ने डायवर्जन किया था। वाहनों को एक ही लेन से निकाला जा रहा था।
डायवर्जन पाइंट पर रविवार को 10 वाहन टकरा गए थे। सोमवार को एक बार फिर हादसा हुआ। 10 वाहन टकरा गए थे। एक युवक मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बाद यातायात पुलिस की टीम ने निरीक्षण किया। यूपीडा के अधिकारियों से बात की गई। इसके बाद निर्माण कार्य को रोक दिया। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि कोहरे के कारण लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मरम्मत कार्य को रोक दिया गया है।
ये हो रही थी लापरवाही
टोल प्लाजा फतेहाबाद के माइलस्टोन 21 से 14.200 तक रोड पर खाली ड्रम रखे गए थे। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने से यह ड्रम सड़क पर गिर जाते थे। इससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ रहा था। वहीं माइलस्टोन 14.200 पर बनाए गए डायवर्जन पर कोई चेतावनी संकेतक या ऊंचे खंभों पर लाइटें नहीं लगाई गई। कोहरे और रात के समय वाहन चालकों को डायवर्जन दिखाई नहीं दे रहा था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि खाली ड्रमों में पानी या मिट्टी भर दी जाए तो वे नहीं गिरेंगे।