फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Repair of Datlana Dam starts before monsoon

Agra News: मानसून से पहले दतलाना बांध की मरम्मत शुरू

Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Jun 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Repair of Datlana Dam starts before monsoon
कासगंज। आगामी समय में बाढ़ की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग अलर्ट पर है। बाढ़ रोधी कार्यों की रणनीति को परखने के लिए लखनऊ से अधीक्षण अभियंता व अधिशासी अभियंता की टीम ने यहां पहुंचकर बांधों का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव बताए। जिले के सिंचाई विभाग के अभियंता व सहायक अभियंताओं से प्रस्तावित कार्यों को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

पिछले वर्ष दतलाना का बांध कटने के कारण बाढ़ का प्रकोप दतलाना गांव के अलावा आसपास के दर्जनभर गांव तक पहुंचा था। किसानों की हजारों बीघा फसल जलमग्न हो गई। बांध की मरम्मत बाढ़ के दौरान कई बार की गई, लेकिन बाढ़ को रोकने में सफलता नहीं मिली। ऐसी स्थिति को देखते हुए इस बार अभी से दतलाना के बांध की मरम्मत का काम शुरू किया गया है। नगला दल उढ़ेर पर भी कच्चे बांध हैं। उढ़ेर का कच्चा बांध तो काफी बड़ा है। उढ़ेर बांध की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है। जहां बांध का हिस्सा कटा हुआ है उसकी मरम्मत सिंचाई विभाग के द्वारा की जाएगी। सिंचाई विभाग की शासन से आई टीम में अधीक्षण अभियंता मेरठ रमेश चंद्र, अधिशासी अभियंता सिंचाई मथुरा सतीश कुमार अपने सहयोगी कर्मियों के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने स्थानीय सिंचाई विभाग के अभियंता शेर सिंह से बाढ़ रोधी प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। नगला दल, दतलाना, उढ़ेर सहित अन्य इलाकों में निरीक्षण किया। बाढ़ का प्रकोप रोकने के उपायों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed