फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Remove submersible from hand pump within three days otherwise FIR will be

तीन दिन के अंदर हैंडपंप से हटाएं सबमर्सिबल नहीं तो होगी एफआईआर

Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Remove submersible from hand pump within three days otherwise FIR will be
मैनपुरी। गर्मी के मौसम में पानी के संकट को देख नगर पालिका ने हैंडपंपों पर किए गए कब्जे हटवाने का निर्णय लिया है। हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप डालने वाले लोगों का चिह्निकरण किया जा रहा है। सबमर्सिबल डालने वालों को चेतावनी दी है कि तीन दिन के अंदर पंप को निकाल लें अन्यथा संबंधितों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका को शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी हैंडपंपों में लोगों ने निजी सबमर्सिबल पंप डाल रखी है जिसके चलते अन्य लोग पानी नहीं भर पाते हैं। कुछ लोगों ने सरकारी हैंडपंपों को अपने घेरे के अंदर कर लिया है। वे भी मोहल्ले के अन्य लोगों को पानी नहीं भरने देते हैं। कुछ लोगों ने सबमर्सिबल डालकर हैंडपंप को खेलकर रख दिया है। नगर पालिका ने नगर के विभिन्न मोहल्लों से आ रही इन समस्याओं को प्रमुखता से लिया है। ऐसे हैंडपंपों का चिह्निकरण शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

------
200 हैंडपंप गायब
नगर पालिका के रिकार्ड के अनुसार नगरीय क्षेत्र में चार हजार हैंडपंप लगे हैं। इनमें से 200 अपनी जगह से गायब हैं। नगर पालिका के सर्वे में भी ये हैंडपंप नहीं मिले हैं। इन हैंडंपंपों की बोरिंग को लोगों ने निजी प्रयोग में लेकर अंडर ग्राउंड सबमर्सिबल डाल रखी हैं। बोरिंग को लैंटर आदि डालकर बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
खराब हैंडपंप तीन दिन होंगे ठीक
नगर पालिका के जलकल लिपिक वरुण मिश्रा ने बताया कि यदि किसी मोहल्ले में हैंडपंप खराब हैं तो उसकी जानकारी नगर पालिका प्रशासन को दें। नगर पालिका प्रशासन तीन दिन के अंदर उन्हें ठीक कराने का कार्य करेगा।

-----
जिन लोगों ने हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप डालकर कब्जा कर रखा है। वे लोग तीन दिन के अंदर हैंडपंप से पंप निकाल लें। तीन दिन बाद नगर पालिका को सबमर्सिबल पड़ी मिली तो संबंधितों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाएगी।
लालचंद भारती ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed