{"_id":"6616db1f7223107e4a099c48","slug":"remembered-the-father-of-homeopathy-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-115691-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: होम्योपैथी के जनक को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: होम्योपैथी के जनक को किया याद
Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 11 Apr 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
होम्योपैथी के जनक को किया याद
- डीएचएमओ कार्यालय पर मनाई गई जयंती
मैनपुरी। विश्व होम्योपैथी दिवस एवं होम्योपैथी के जनक डॉ. सैम्युअल हैनिमैन की 269 वीं जयंती जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी कार्यालय पर उत्साहपूर्वक मनाई गई।
जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि होम्योपैथी के जन्मदाता डॉ. सैम्युअल हैनिमैन का जन्म 10 अप्रैल 1755 को हुआ था। आज होम्योपैथिक दवा से कई असाध्य रोगों का इलाज भी संभव है। हैनिमैन की पद्धति से इन दिनों होम्योपैथिक में कई अन्य अनुसंधान भी प्रारंभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हैनिमैन एक फिजीशियन थे जिन्होंने होम्योपैथिक दवाओं की खोज की थी। आज होम्योपैथिक दवाएं एक तरीके से वरदान मानी जाती हैं। होम्योपैथिक दवाओं का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। होम्योपैथिक दवाओं को लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम सभी को अभी होम्योपैथी के प्रचार के लिए और मेहनत की जरूरत है।
जयंती पर कार्यालय परिसर में केक काटकर चिकित्सकों और फार्मासिस्टों ने हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित करते हुए उनके द्वारा बताई गई पद्धति के अनुसार मरीजों की सेवा करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस मौके पर क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकत्साधिकारी डॉ.अरुणद्वीप सिंह, डॉ. नीरू यादव, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. रानू वर्मा, फार्मासिस्ट पुष्पेंद्र कुमार, अरुणोदय पांडेय, प्रदीप कुशवाह, सर्वेश यादव, सावन कुमार मौजूद रहे।