फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Religious: Panchkosi Parikrama will be organized on Devshayani Ekadashi.

धार्मिक : देवशयनी एकादशी पर लगेगी पंचकोसी परिक्रमा

Sun, 14 Jul 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jul 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Religious: Panchkosi Parikrama will be organized on Devshayani Ekadashi.
सोरोंजी। देवशयनी एकादशी पर 17 जुलाई को शूकरक्षेत्र की पंचकोशी परिक्रमा लगाई जाएगी। परिक्रमा सुबह 6 बजे वराह मंदिर परिसर से आरंभ होगी। शूकरक्षेत्र पंचकोसी परिक्रमा समाज सेवा समिति के संयोजक शरद कुमार पांडे ने लोगों से बड़ी संख्या में भगवान वराह मंदिर पर पहुंचकर पंचकोसीय परिक्रमा में प्रतिभाग करने की अपील की है।उन्होंने बताया कि शास्त्रों में देवशयनी एकादशी को मोक्ष देने वाली एकादशी कहा जाता है। इस दिन से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहेंगे। भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। एकादशी 16 जुलाई को शाम 8:33 बजे से 17 जुलाई को शाम नौ बजकर दो मिनट तक रहेगी। व्रत 17 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन व्रत करने के अलावा गंगा में स्नान करने और दान करने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed