फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   police raid at RSS office in agra

धर्मांतरणः पुलिस ने घेरा आरएसएस कार्यालय

Fri, 12 Dec 2014 05:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 Dec 2014 05:12 PM IST
विज्ञापन
police raid at RSS office in agra
धर्म परिवर्तन मामले पर शहर से लेकर दिल्ली तक राजनीति गरमा गई। मुस्लिम समाज के लोग भी सड़क पर हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखना चुनौती है।
विज्ञापन


गुरुवार को पूरे दिन फोर्स के साथ अधिकारी दौड़ते रहे। मुकदमे में मुख्य आरोपी किशोर वाल्मीकि उर्फ नंद किशोर की तलाश में आरएसएस का कार्यालय घेर लिया।

जयपुर हाउस स्थित माधव भवन पर किशोर वाल्मीकि उर्फ नंद किशोर के आने की जानकारी पर एसपी सिटी समीर सौरभ, एएसपी लोहामंडी, सीओ हरीपर्वत, सीओ सदर फोर्स के साथ पहुंचे।

पीएसी और स्वाट टीम भी साथ थी। यहां पर किशोर वाल्मीकि नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को धाकरान पर कांग्रेसियों के हंगामे की सूचना मिली।

यहां पर दो सीओ, तीन थानों की पुलिस और पीएसी को लगाया गया। वहां हंगामा अभी शांत हुआ था कि वेद नगर में मुस्लिम समाज के लोग पहुंचे। यहां पर शांति व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए फोर्स पहुंची। डेढ़ सेक्शन पीएसी को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय पर भी शाम को फोर्स पहुंची। सूत्रों की मानें तो संवेदनशील इलाकों से लेकर अन्य संगठनों की जानकारी के लिए खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है। पल-पल की जानकारी अधिकारी ले रहे हैं। इसकी रिपोर्ट शासन तक को भेजी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed