फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relief for Parents: Class 9th and 12th NCERT Books to Be Available Before New Session at Fixed Prices

UP: 9वीं और 12वीं के छात्रों के लिए अच्छी खबर, नए सत्र से पहले मिलेंगी NCERT किताबें; तय रेट पर ही मिलेंगी

Tue, 03 Mar 2026 08:51 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 03 Mar 2026 08:51 AM IST
सार

शैक्षिक सत्र 2026-27 से पहले कक्षा 9 वीं और 12वीं की NCERT पुस्तकें निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि किताबों के रेट तय हैं, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
Relief for Parents: Class 9th and 12th NCERT Books to Be Available Before New Session at Fixed Prices
एनसीईआरटी की पुस्तक। -संवाद

विस्तार

आगरा में कक्षा 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को शैक्षिक सत्र 2026-27 से पहले एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएंगी। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि स्कूलों में एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाई कराने का निर्देश दिया गया है। यह किताबें जल्द बाजार में उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


 

उन्होंने बताया कि कक्षा 9 व 12 की 31 विषयों की पुस्तकें प्रकाशित की गई हैं। कक्षा 9 की अंग्रेजी टेक्स्टबुक 28 रुपये, अंग्रेजी सप्लीमेंट्री रीडर 18 रुपये, वर्कबुक 44 रुपये, गणित 53 रुपये, विज्ञान 57 रुपये, इतिहास 38 रुपये, भूगोल 22 रुपये, अर्थशास्त्र 20 रुपये, राजनीति 34 रुपये, हिन्दी 79 रुपये, संस्कृत 46 रुपये और उर्दू की पुस्तक 46 रुपये में उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 12 की अंग्रेजी की 23, विस्टास सप्लीमेंट्री रीडर 19, गणित भाग-एक व दो की किताब 50 रुपये, भौतिकी भाग-1 66 व भाग-2 44 रुपये, रसायन भाग-एक 51 व भाग-दो 47 रुपये, जीव विज्ञान 73 रुपये, भारतीय इतिहास भाग-एक 38, भाग-दो 37, भाग-तीन 39 रुपये, मानव भूगोल 30 रुपये, भारत-लोग और अर्थव्यवस्था 38 रुपये, भूगोल प्रयोगात्मक कार्य भाग-2 24 रुपये, समकालीन विश्व राजनीति 38 रुपये, स्वतंत्र भारत में राजनीति 49 रुपये, भारत में सामाजिक परिवर्तन 42 रुपये, भारतीय समाज 46 रुपये, व्यष्टि अर्थशास्त्र 34 रुपये, समष्टि अर्थशास्त्र 37 रुपये, लेखाशास्त्र भाग-एक 48 व भाग-दो 44 रुपये, मानव पारिस्थितिकी भाग-एक 44 व भाग-दो 39 रुपये, हिन्दी 89 रुपये और संस्कृत की किताब के रेट 59 रुपये निर्धारित किए गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed