{"_id":"6945be606f2d960b020cc8fc","slug":"relief-for-kidney-patients-dialysis-services-have-started-at-sn-hospital-even-at-night-agra-news-c-25-1-agr1036-944283-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किडनी मरीजों को राहत, एसएन में रात में भी शुरू हुई डायलिसिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किडनी मरीजों को राहत, एसएन में रात में भी शुरू हुई डायलिसिस
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस कराते मरीज
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज में किडनी के मरीजों के लिए सुविधा बढ़ा दी गई है। अब रात में भी मरीजों की डायलिसिस हो सकेगी। अभी तक दिन में ही दो शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। मरीजों के लिए पंजीकरण भी शुरू करा दिए हैं। तीन शिफ्टों में डायलिसिस होने से अब प्रतिदिन 15 से अधिक और मरीज लाभान्वित होंगे।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अभी किडनी के मरीजों की दिन में दो शिफ्टों में डायलिसिस हो रही थी। ये सेवा सुबह 8 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 12 से दोपहर चार बजे तक थी। निशुल्क सेवा होने के साथ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में नए पंजीकरण भी बंद कर दिए थे। अब रात में भी डायलिसिस सेवा शुरू कर दी है। ये तीसरी शिफ्ट शाम के 4 बजे से रात के 8 बजे तक चलेगी।
यूनिट में 17 मशीनें हैं और चार टेक्नीशियन अतिरिक्त नियुक्त किए हैं। डायलिसिस यूनिट प्रभारी डॉ. अपूर्व जैन ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी सेंटर की तीसरी मंजिल पर डायलिसिस यूनिट बनी है। इसमें दो शिफ्टों में रोजाना 30 से अधिक मरीजों की डायलिसिस की जा रही है। तीसरी शिफ्ट शुरू होने से 15 से अधिक मरीजों की डायलिसिस और बढ़ जाएगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
राशन कार्ड दिखाने पर होगी निशुल्क डायलिसिस
प्राचार्य ने बताया कि किडनी के मरीज राशन कार्ड दिखाकर डायलिसिस सेवा का निशुल्क लाभ पा सकते हैं। इनको डायलिसिस के लिए जरूरी दवाएं भी निशुल्क मिलेंगी। अभी तक पांच महीने में यूनिट में 3000 से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं। निजी केंद्रों में डायलिसिस के लिए एक बार में 2000 से 2500 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। कई ऐसे मरीज भी हैं, जिनको महीने में दो से अधिक बार भी डायलिसिस की जरूरत पड़ती है। उन्हें एसएन में बड़ी राहत मिलेगी।