फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members shocked after seeing the obscene photos of girl relative did this act whole family embarrassed

शर्मनाक: युवती के अश्लील फोटो देख उड़े घरवालों के होश, रिश्तेदार ने की ये हरकत, पूरा परिवार हो रहा शर्मिंदा

Mon, 18 Dec 2023 04:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 18 Dec 2023 04:36 PM IST
सार

युवती की तस्वीर व्हाट्सएप की डीपी से चुराकर रिश्तेदार युवक ने ही वायरल कर दी। इस तस्वीर को एडिट कर अश्लीलता की हदों को पार कर दिया। इसके बाद फेसबुक स्टोरी लगाकर शेयर कर दिया। 
 

विज्ञापन
family members shocked after seeing the obscene photos of girl relative did this act whole family embarrassed
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में लगातार युवतियां और महिलाएं साइबर हिंसा का शिकार हो रही हैं। साइबर हिंसा का शिकार हुई गंजडुंडवारा क्षेत्र की एक युवती का मामला प्रकाश में आया है। रिश्तेदार युवक के द्वारा युवती के अश्लील फोटो फेसबुक स्टोरी पर लगाकर उसे वायरल किया। मामला संज्ञान में आने पर युवती के परिजन ने इसकी शिकायत पुलिस से की। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने आराेपी युवक के खिलाफ थाने में आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बताया गया कि आरोपी युवक प्रशांत कुमार अलीगढ़ जिले के सासनी गेट थाना क्षेत्र के जयगंज का निवासी है। परिजनों ने बताया कि युवक ने व्हाट्सएप के माध्यम से युवती का फोटो ले लिया और उसे एडिट करके अश्लील बना दिया। इस फोटो को युवक ने वायरल कर दिया। फोटो के साथ अश्लील मैसेज भी युवक के द्वारा भेजे जा रहे हैं। युवक की इस करतूत से परिवार के लोग परेशान हैं। युवती भी काफी परेशान है। 
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने आरोपी युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed