फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relatives waiting for the merchant's safe return

व्यापारी की सकुशल वापसी को लेकर आस लगाए बैठे परिजन

Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Relatives waiting for the merchant's safe return
किशनी क्षेत्र के गांव सहारा में घर के बाहर बैठे अपह्रत व्यापारी के परिजन व रिश्तेदार - फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। गांव सहारा निवासी व्यापारी को गायब हुए पांच दिन का समय बीत चुका है। लेकिन अभी तक घरवालों को कोई राहत भरी खबर नहीं मिली है। परिजन व्यापारी के सकुशल आने की उम्मीद लगाए नजर आ रहे हैं। उधर पुलिस ने अहम सुराग मिलने की बात कहते हुए जल्द ही खुलासे का भरोसा दिलाया है। पांच टीमें लगातार प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव सहारा निवासी गल्ला व्यापारी बलराम सिंह रविवार को बेवर से वसूली करने के बाद घर वापस आ रहे थे। तभी वह कहीं लापता हो गए थे, परिजनों की ओर से दो नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ अगवा करने का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस व्यापारी के अपनी मर्जी से जाने की बात कहते हुए जल्द खुलासे का भरोसा दिला रही है।
विज्ञापन

उधर व्यापारी को गायब हुए पांच दिन का समय बीते चुका है, ऐसे में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं और सकुशल वापस आने भरोसा दिला रहे हैं। वहीं परिजनों का कहना है कि बलराम सही सलामत घर वापस आ जाएं। यही उनके लिए सबसे बड़ी खुशी की खबर होगी। उधर पुलिस की पांच टीमें लगातार व्यापारी की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही व्यापारी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed