फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   relatives entered house due to enmity and beat up widow and her sister in law In Agra

घर में घुसकर दबंगों का तांडव: महज इस बात पर विधवा को पीटा, फाड़े कपड़े...बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी बोला हमला

Tue, 05 Sep 2023 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Sep 2023 12:03 AM IST
सार

आगरा में दबंगों ने घर में घुसकर तांडव किया। महज इस बात पर विधवा को पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। बचाने आई गर्भवती भाभी पर भी हमला करके पीटा। 

विज्ञापन
relatives entered house due to enmity and beat up widow and her sister in law In Agra
woman crime, demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रिश्तेदारों ने घर में घुसकर न सिर्फ विधवा को पीटा बल्कि उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे वह निर्वस्त्र हो गई। बचाने आई गर्भवती भाभी को जमकर पीटा। काफी देर तक तांडव करने के बाद आरोपी घर से निकले। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपनी व्यथा बताई। पुलिस जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पति की नौ साल पहले मौत हो गई थी। कई साल से वह मायके में रह रही है। रिश्तेदारों से विवाद चल रहा है। आरोप है कि एक सितंबर की रात को वो अपनी गर्भवती भाभी के साथ घर पर थी। इसी समय रिश्तेदार हाशिम, जमीर, समीर, छोटू, शाहिद घर में घुस आए। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसको पीटा। यहां तक कि उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे वह निर्वस्त्र हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि गर्भवती भाभी बचाने आई तो उनको भी लात-घूसों से पीटा। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि महिला का रिश्तेदारों से विवाद है। शिकायत मिली है। वहीं आरोपी पक्ष के लोग भी आए थे। दोनों परिवार में चबूतरे को लेकर विवाद चल रहा है। निर्वस्त्र करने की बात पुलिस की पूछताछ में नहीं बताई है। मामले में जो भी तहरीर आएगी, उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed