{"_id":"5be1582ebdec2269ad754279","slug":"relatives-did-physical-exploitation-of-small-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर ठंड में ठिठुरती रही मासूम, बदहवास हालत में जंगल में मिली बालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर ठंड में ठिठुरती रही मासूम, बदहवास हालत में जंगल में मिली बालिका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 06 Nov 2018 02:30 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के खेरागढ़ में रिश्तेदार युवक की करतूतों का शिकार हुई बालिका सोमवार को बदहवास हालत में जंगल से बरामद हुई। जिसे उपचार और मेडिकल परीक्षण के लिए पुलिस ने आगरा भेज दिया। वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। पुलिस ने हिरासत में लिए गए आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव की मासूम बालिका को रविवार की शाम घर के बाहर से एक रिश्तेदार युवक बाइक पर बैठाकर जंगल की ओर लेकर चला गया था। देर शाम तक बालिका के नहीं मिलने से परेशान परिजन खोजबीन में जुटे। इस दौरान बालिका के कपड़े स्कूल के समीप मिले। इस पर लोगों ने आरोपी रिश्तेदार को पकड़ा।
विज्ञापन
उसके बयान के आधार पर घरवालों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घटना की खबर लगते ही एसपीआरए अखिलेश नारायण भी पहुंचे। उन्होंने भी आरोपी युवक से पूछताछ की। साथ ही फोर्स के साथ बालिका की खोजबीन में कांबिंग शुरू कराई। सुबह होते ही पुलिस ने फिर से सर्च आपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस ने बच्ची को जंगल से रोते हुए बदहवास हालत में बरामद किया।
विज्ञापन
मासूम बालिका पूरी रात ठंड में ठिठुरती रही। हादसे के सहमी बालिका कुछ भी बोल नहीं पा रही थी। पुलिस ने उसे उपचार व मेडिकल परीक्षण के लिए आगरा भेज दिया है। वहीं आरोपी को पॉस्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओें में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है। इंस्पेक्टर नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बच्ची रात भर ठंड में पड़ी रही। इसलिए उसकी हालत ठीक नहीं दिख रही थी। उसे इलाज और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।