{"_id":"643c3044d677cbabee0869b9","slug":"relatives-created-ruckus-on-the-death-of-maternity-sent-from-private-hospital-to-saifai-mainpuri-news-c-25-1-126696-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: निजी अस्पताल से सैफई भेजी गई प्रसूता की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: निजी अस्पताल से सैफई भेजी गई प्रसूता की मौत पर परिजनों ने काटा हंगामा
विज्ञापन
किशनी। कस्बा स्थित एक निजी अस्पताल से सैफई भेजी गई प्रसूता की मौत के बाद हंगामा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर क्लीनिक संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करने की मांग की है।
क्षेत्र के गांव बरहा निवासी रंजीत कुमार पुत्र साहब सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी पूजा को प्रसव पीड़ा हुई तो शनिवार की सुबह वह अपनी पत्नी को सीएचसी लेकर गया। दोपहर करीब दो बजे सीएचसी से पूजा को सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं पर किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि वह अपनी पत्नी को कस्बा स्थित श्रीराम हॉस्पिटल में ले जाएगा तो वहां उसका अच्छा इलाज हो सकेगा। पीड़ित ने बताया कि जैसे ही वह पूजा को लेकर अस्पताल गया वहां मौजूद स्टाफ ने उनसे पचास हजार रूपये जमा करा लिए शाम करीब आठ बजे अस्पताल के डॉ. हरिकिशन और डॉ अनुज ने पूजा को ऑपरेशन के लिए थियेटर जैसे कमरे में पहुंचाया।
आरोप है कि थोड़ी देर बाद उसे जानकारी दी गई कि पूजा की हालत बिगड़ गई है। डॉक्टर्स पूजा को निजी वाहन में लिटा कर सैफई ले भागे। पीड़ित ने भी डाक्टरों के वाहन का पीछा किया और सैफई पहुंच गए। यहांं ट्रॉमा सेंटर के बाहर स्ट्रेचर पर लेटी पूजा को अकेला छोड़ कर दोनों डॉक्टर्स भाग गए। जब वह पूजा को दिखाने के लिए अंदर गया तो डॉक्टर ने बताया कि जच्चा और बच्चा की मौत हो चुकी है। पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि जैसा उसकी पत्नी के साथ हुआ है वैसा किसी और के साथ न हो इसलिए दोनों डॉक्टरों के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया जाय।
विज्ञापन
वहीं अस्पताल के डॉ. अनुज यादव ने बताया कि जब मरीज उनके पास लाया गया तो उसकी हृदयगति असामान्य थी। हमने उसे सैफई ले जाने की सलाह दी। मरीज के परिजन प्रसूता को लेकर सैफई चले गए। जानकारी मिली कि सैफई में प्रसूता भर्ती भी हो गयी थी। सैफई में मौत के बाद उसका पीएम भी परिजनों ने इटावा कराया है।
-- --
मामले में तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। जांच के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
अनिल कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक किशनी