फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Relatives Assault House with Stones Agra Police Arrest Three

UP: बदला लेना था...कार की डिक्की में भर लाए पत्थर, आधी रात को मचाया ऐसा बवाल; छूट गए लोगों के पसीने

Thu, 18 Sep 2025 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Sep 2025 09:44 AM IST
सार

आधी रात को रिश्तेदारों के घर पर पथराव करने के लिए युवक कार से पत्थर लेकर आए। अचानक पथराव कर दिया। शोर सुन लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Relatives Assault House with Stones Agra Police Arrest Three
कार में भरकर लाए पत्थर - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के जऊपुरा में मंगलवार आधी रात दो युवक कार में पत्थर लेकर आए। इसके बाद एक घर पर हमला बोल दिया। गांव के लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव जऊपुरा निवासी लाखन और राजू के बीच 23 अगस्त को महिलाओं में कहासुनी के बाद विवाद हो गया था। बीचबचाव में गांव का विष्णु आया था। इस दाैरान वो घायल हो गया था। मामला पुलिस के पास पहुंचा। विष्णु का मेडिकल कराया गया। मगर किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

गांव में बैठकर समझाैता हो गया। विष्णु इस बात से नाराज था।

आरोप है कि मंगलवार रात 3 बजे विष्णु का माैसेरा भाई गाैरव और भतीजा अभिषेक कार से आए। वह डिकी में पत्थर भरकर लाए थे। उन्होंने लाखन के घर पर पथराव किया। परिवार दहशत में आ गया। थाना सिकंदरा में लाखन की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। मामले में विष्णु, अभिषेक और गाैरव को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed