{"_id":"6a0f768db0d40cf4a20588ed","slug":"relative-held-hostage-and-beaten-with-belts-and-cables-agra-news-c-25-1-agr1008-1065903-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रिश्तेदार को बंधक बनाकर बेल्ट और केबल से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रिश्तेदार को बंधक बनाकर बेल्ट और केबल से पीटा
Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 22 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
झाऊलालपुरा में जरार के कालीचरन को बंधक बनाकर पीटा
बाह। झाऊलालपुरा गांव में बुधवार शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक कमरे में बंधक बनाकर जरार के कालीचरन को बेल्ट और केबल से पीटे जाने का मामला सामने आया है। वह अपने रिश्तेदार को उधार दिए एक लाख रुपए मांगने गया था। शरीर पर चोटों के निशान देखकर पसीजे एक परिजन ने उसे छुड़वाया।
जरार के कालीचरन ने पुलिस को बताया कि छोटे भाई पंकज की पत्नी के चचेरे भाई की पत्नी झाऊलालपुरा की श्यामवती एवं बेनीराम 4 साल पहले अपना घर बनवाने के लिए एक लाख रुपए उधार ले गए थे। उन्होंने रुपए स्वर्णकार से दिलाए थे। तब से ब्याज तक नहीं दिया है। बुधवार शाम 5 बजे रुपए लेने के लिए झाऊलालपुरा गांव गया था। घर पर पहुंचते ही बेनीराम के बारे में पूछा तो इशारा कर कमरे में बुला लिया। दरवाजा बंद कर लिया। 3 लोगों ने बेल्ट और केबल से बेरहमी से पीटा। रात 9 बजे उसके चीखने की आवाज पर रिश्तेदार का एक परिजन वहां पहुंचा। शरीर पर चोट के निशान देख पसीजे परिजन ने उसे छुड़ाया। अपने घरवालों के साथ थाने पहुंचे घायल कालीचरन का बाह पुलिस ने मेडिकल कराया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने तहरीर पर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है।