फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registration seven thousand vaccine only 3700

पंजीकरण सात हजार का और वैक्सीन मिली 3700

Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Registration seven thousand vaccine only 3700
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन वृहद टीकाकरण अभियान चला रहा है। लेकिन पर्याप्त संख्या में वैक्सीन न मिलने के कारण टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। सोमवार 12 जुलाई के लिए जिले में सात हजार लोगों का पंजीकरण है, जबकि शासन से जिले को रविवार की रात तक मात्र 3700 डोज वैक्सीन मिलने जा रही हैं। जिससे जिले के सभी सत्रों पर टीकाकरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

जिले में वृहद टीकाकरण के तहत 86 सत्र स्थापित किए गए हैं। शुक्रवार से वैक्सीन की सप्लाई नहीं मिली है। इसके चलते शनिवार को मात्र 46 केंद्रों पर ही टीकाकरण हो सका था। सोमवार के टीकाकरण के लिए जिले को मात्र 3700 डोज वैक्सीन जारी की गई हैं। जो देर रात जनपद पहुंचेंगी। जबकि सोमवार के लिए जिले में सात हजार लोगों ने पंजीकरण करा रखा है। ऐसे में पंजीकरण कराने वाले 3300 लोगों को वैक्सीन का लाभ नहीं मिल सकेगा। शहर के अलग-अलग स्थापित किए गए अतिरिक्त सत्रों पर बिना पंजीकरण के भी वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। यहां भी 1500 से 2000 लोग प्रतिदिन पहुंच रहे हैं। ऐसे लोगों को भी सोमवार को वैक्सीन मिल पाना संभव नहीं होगा।
विज्ञापन

---
सोमवार के टीकाकरण के लिए रविवार की रात 3700 डोज वैक्सीन मिलेगी। वाहन को वैक्सीन लेने के लिए भेजा गया है। इतनी कम वैक्सीन मिलने के कारण जिला अस्पताल सहित जिले की सीएचसी और पीएचसी पर ही टीकाकरण किया जा सकेगा। ग्रामीण अंचल पर स्थापित किए गए अतिरिक्त सत्रों पर टीकाकरण नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके पांडेय सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed