Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Registration office server down; people return disappointed

Agra News: निबंधन कार्यालय का सर्वर ठप, मायूस होकर लौटे लोग

Thu, 26 Nov 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 26 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Registration office server down; people return disappointed
सदर तहसील में उप निबंधक कार्यालय के बाहर खड़ी भीड़, स्रोत संवाद - फोटो : samvad
आगरा। ज्यादातर समय सर्वर ठप रहने से बुधवार को रजिस्ट्री नहीं हो सकी। पूरे दिन में मात्र दस रजिस्ट्री की गई। अधिकांश लोग मायूस होकर लौट गए। अधिवक्ताओं ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन से मिलकर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने व्यवस्था सही न होने पर हड़ताल पर जाने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


जिले में कुल 10 उपनिबंधक कार्यालय हैं। इनमें प्रतिदिन 450 से 650 के बीच बैनामा, इकरारनामा, दानपत्र व अन्य कार्य होते हैं। इनमें से सदर तहसील के पांच कार्यालयों में अकेले 300 के करीब कार्य आते हैं। सदर तहसील में उपनिबंधक कार्यालयों के बाहर लोगों की भीड़ रही। शाम को करीब 4:30 बजे 15 मिनट के लिए सर्वर ठीक हुआ। उसी दौरान सभी तहसीलों में करीब 10 रजिस्ट्री हो सकीं।
विज्ञापन

वर्जन :
सुबह 10:30 बजे आए हैं। तीन घंटे से ज्यादा इंतजार करते हो गए। घर पर बच्चे स्कूल से आ गए होंगे। बिना बैनामा कराए लौटना पड़ रहा है। - मीनाक्षी सिंह, ताजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चार-पांच घंटे से इंतजार कर रहे हैं। सर्वर के ठप होने की बात कह रहे हैं। अब 3:30 तो बज ही गए। लगता नहीं आज बैनामा हो पाएगा। - राधिका देवी, नगला पदी
--
पूरे दिन लोग परेशान रहे हैं। अधिवक्ताओं का कार्य नहीं हो पाया है। लोगों को भी बिना बैनामा के वापस लौटना पड़ा है। अगर जल्द समस्या को खत्म नहीं किया तो हड़ताल करेंगे। - अरविंद दुबे, तहसील बार एसोसिएशन सदर

---
कुछ तकनीकी कारणों के कारण सर्वर ने शाम तक काम नहीं किया है। सदर में सात और तीन अन्य तहसीलों में रजिस्ट्री हो सकी हैं। जल्द सर्वर सही हो जाएगा। - योगेश कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed