फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Register on the portal of Agriculture Department, you will get free seed kit

Agra News: कृषि विभाग के पोर्टल पर कराएं पंजीकरण, मिलेगी फ्री बीज किट

Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Register on the portal of Agriculture Department, you will get free seed kit
मैनपुरी। जिले के किसानों को कृषि विभाग की ओर से तिलहनी फसल तोरिया (लाही) के निशुल्क बीज किट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके लिए किसानों को विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उन्हें किट उपलब्ध हो सकेगी।
जिला कृषि अधिकारी अविशंक पांडेय ने बताया कि शासन की ओर से किसानों की तिलहनी फसलों को बेहतर बनाने व बढ़ावा देने के लिए निशुल्क बीज किट उपलब्ध कराने की योजना लागू की है।
कृषि विभाग राज्य सहायतित निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण व प्रदर्शन एवं प्रसार कार्यक्रम के जरिये तोरिया (लाही) फसल का दो किलो बीज उपलब्ध कराएगी। किसान इसे पाने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करायें। पंजीकरण एक अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेंगे।
विज्ञापन

पंजीकरण कराने वाले किसानों को किट मिलेगी। संख्या अधिक होने पर ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। कृषक को केवल एक मिनीकिट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed