{"_id":"651ef4675b99ef53b6090b86","slug":"register-for-district-cricket-competition-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-5498-2023-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कराएं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कराएं पंजीकरण
Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के सौजन्य से टीकाराम चतुर्वेदी अंडर-14 जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 18 अक्तूबर से एसबीआरएल स्कूल में होगी। एमसीए सचिव बीडी शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में एसोसिएशन से पंजीकृत खिलाड़ी और विद्यालय के पंजीकृत खिलाड़ी ही हिस्सा ले सकते हैं। प्रदर्शन के आधार पर जनपदीय टीम का चयन होगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग की अंतिम तिथि 14 अक्तूबर है। पंजीकरण फार्म भंसाली ट्रेडस निकट सिटी पोस्ट ऑफिस मैनपुरी पर उपलब्ध है।
तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए नहीं पहुंचे खिलाड़ी
मैनपुरी। अमर शहीद इंटर कॉलेज बेवर में बृहस्पतिवार को तीरंदाजी के लिए जनपदीय चयन प्रतियोगिता का आयोजन बृहस्पतिवार को होना था। प्रतियोगिता के लिए एक भी बालक और बालिका नहीं पहुंचा। प्रतियोगिता संयोजन अमर शहीद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने इस संबंध में जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी है।