फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Regional Connectivity Scheme Aviation Company zoom air Flight Will Run From Agra

खुशखबरः आगरा से शुरू होगी जूम एयर की विमान सेवा, इस शहर को मिलेगी फ्लाइट

Tue, 29 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 29 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
Regional Connectivity Scheme Aviation Company zoom air Flight Will Run From Agra
जूम एयर - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-आगरा-बीकानेर रूट पर गुरुवार से फ्लाइट शुरु हो जाएगी। जूम एयर विमान सेवा की यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन रहेगी। मंगलवार को खेरिया एयरपोर्ट पर ट्रायल रन होगा। दिल्ली-आगरा का किराया 1439 रुपये रहेगा। समय 40 मिनट लगेगा।
विज्ञापन


अन्य जगह का किराया और उड़ान का समय ट्रॉयल रन के बाद तय किया जाएगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही जैसलमेर के लिए भी फ्लाइट शुरु किए जाने की योजना है।

रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तीसरे चरण में तय रूट के तहत यह विमान सेवा शुरु की जा रही है। दिल्ली से आगरा  पहुंचने में 40 मिनट लगेंगे। इसका समय शाम को आगरा से 5.40 पर चलकर दिल्ली में 6.20 पहुंचने का है। आगरा से दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह को जाएगी।
विज्ञापन

 

जूम एयरलाइंस की वेबसाइट पर 31 अक्तूबर यानी गुरुवार से दिल्ली आगरा और आगरा दिल्ली के बीच ही यात्रियों से ऑनलाइन बुकिंग खोली गई हैं।
ट्रायल रन के बाद बीकानेर के लिए खोली जाएगी।

आगरा से दिल्ली और बीकानेर के लिए और फिर दोनों जगह से आगरा वापसी के लिए फ्लाइट होंगी। एयरलाइंस सूत्रों के मुताबिक जैसलमेर हवाई अड्डे पर पार्किंग का मुद्दा है, इस वजह से नवंबर केपहले सप्ताह तक

बीकानेर तक ही फ्लाइट संचालन हो सकता है। जैसलमेर तक बाद में उड़ान बढ़ाई जा सकती है।डायरेक्टर, एयरपोर्ट अथारिटी आफ इंडिया की निदेशक कुसुम दास ने इसकी पुष्टि की है।

बंबार्डियर विमान चलेगा
जूम एयर दिल्ली-आगरा-जैसलमेर-बीकानेर रूट पर सीआरजे-200 बंबार्डियर विमान चलाएगा।  इस विमान के टेकऑफ के लिए केवल 5,800 फुट लंबा रनवे चाहिए। विमान के केबिन की ऊंचाई 6 फुट 2 इंच है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed