फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Refused to marry when demand of Rs 2 lakh not met

Agra News: दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से किया इन्कार

Mon, 13 May 2024 05:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 May 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
Refused to marry when demand of Rs 2 lakh not met
दो लाख की मांग पूरी नहीं होने पर शादी करने से किया इन्कार
विज्ञापन

- हाथरस के रहने वाले हैं लड़के पक्ष के लोग, दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये सोने की चेन आदि की मांग पूरी नहीं हुई तो लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। 11 जुलाई को बरात आने की तारीख तय हुई है। परेशान लड़की पक्ष के लोग ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बिरतिया निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया की पुत्री की शादी सोनू निवासी गडुकाराओं जनपद हाथरस के साथ तय की है। तिलक आदि का कार्यक्रम भी संपन्न हो चुका है। 11 जुलाई को बरात आने की तारीख तय हुई है। इस बीच मझिया प्रमोद कुमार दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। जब लड़की पक्ष ने व्यवस्था न कर पाने की बात कही तो लड़के पक्ष ने बरात लाने से साफ मना कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मैरिज होम बुक हो चुका है। तमाम खर्च हो चुका है, लेकिन अब लड़के पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी करने से इंकार कर दिया है। पुलिस ने मझिया प्रमोद कुमार और सोनू के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed