रिफाइंड से भरा टैंकर पलटा, बाल्टी-ड्रमों में भरकर भागे लोग, देखें तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के करहल में नेशनल हाईवे पर गांव मीठेपुर के पास मंगलवार सुबह रिफाइंड से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में भरा रिफाइंड बहकर सड़क किनारे गड्ढे में भर गया। जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में गड्ढे में भरे रिफाइंड को लूटने की होड़ लग गई। कोई बाल्टी, कोई ड्रम भरकर भागता नजर आ रहा था। हादसे में चालक घायल हो गया है।
मंगलवार की सुबह एक रिफाइंड से भरा टैंकर आगरा से इटावा की ओर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव मीठेपुर के पास एक टेंपो को बचाने के प्रयास में टैंकर पलट गया। हादसे में टैंकर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
वहीं टैंकर से रिफाइंड बहकर सड़क किनारे गड्ढे में जमा होने लगा। रिफाइंड का टैंकर पलटने की जानकारी होने के बाद आसपास के गांव के लोग वहां जमा हो गए।
गड्ढे में भरे रिफाइंड को ले जाने की होड़ मच गई। ग्रामीण प्लास्टिक की कैन, बाल्टी, बर्तन आदि लेकर रिफाइंड को भर कर ले जाने लगे। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर लोग वहां से हटने लगे। कुछ लोग रिफाइंड भरकर भागकर निकले। पुलिस ने टैंकर का ढक्कन बंद कराने के साथ ही रिफाइंड का रिसाव रोका। पुलिस ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा बनी रही। घटना स्थल के आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सैकड़ों लोगों को तांता लगा रहा।