फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   refind not distributed, shops not open

रिफाइंड की नहीं हो सकी आपूर्ति, राशन वितरण लटका

Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
refind not distributed, shops not open
05एमएनपी-07-शहर के अवध नगर में बंद राशन की दुकान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राशन वितरण के लिए लगभग एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी रिफाइंड की आपूर्ति नहीं हो सकी। वहीं, कई गोदामों पर अन्य राशन भी कम है। इसके चलते राशन वितरण एक बार फिर लटक गया है। देरी से राशन की आपूर्ति से वितरण में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

शासन ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन और रुके हुए रिफाइंड, चना और नमक का वितरण 29 अप्रैल से कराने के आदेश दिए थे। लेकिन एक सप्ताह का समय बीतने के बाद भी अब तक राशन वितरण शुरू नहीं हो सका है। दरअसल ब्लॉक गोदामों पर राशन की आपूर्ति जहां अल्प हुई है तो वहीं रिफाइंड दस प्रतिशत ही मिल सका है। इसके चलते जिले की कुल 779 राशन की दुकानों में से केवल 93 दुकानों पर ही राशन का उठान हो सका।
विज्ञापन

जबकि राशन वितरण की अगर बात करें तो सभी दुकानों पर राशन वितरण नहीं हो रहा है। 12 अप्रैल तक ही राशन का वितरण किया जाना है। ऐसे में देरी लोगों के लिए ही समस्या का कारण बनेगी। जब देर से राशन वितरण शुरू होगा तो लोगों को राशन प्राप्त करने का मौका ही नहीं मिलेगा। बृहस्पतिवार को जब अमर उजाला ने शहरी क्षेत्र में राशन की दुकानों पर पड़ताल की तो अधिकांश दुकानों पर ताला लटका मिला। दुकानों पर राशन कब तक पहुंचेगा और वितरण कब से शुरू होगा, इस बारे में भी डीलर कोई जानकारी नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर क्यों नहीं हो पा रही है आपूर्ति
मार्च से ही राशन की आपूर्ति को लेकर ही समस्या बनी हुई है। गोदामों पर राशन न होने से डीलर उठान नहीं कर पाते हैं। इससे वितरण में देरी हो रही है। वितरण में देरी होने के चलते वितरण प्रतिशत भी पांच प्रतिशत गिर गया है। इससे साफ है कि पांच प्रतिशत लोग देरी के चलते राशन से वंचित हो गए। ऐसे मेें सवाल ये है कि आखिर गोदामों पर राशन की आपूर्ति क्यों नहीं हो पा रही है। इसके लिए अब तक कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया है।
लोगों की बात
हर बार माह के शुरू में ही राशन के साथ रिफाइंड, चना और नमक मिल जाता था। लेकिन इस बार पहले ही अप्रैल का वितरण मई में हो रहा है। इसके बाद भी स्टॉक नहीं है, इससे लोग परेशान हैं।
- बृजेश कुमार, राधारमन रोड।
राशन वितरण के लिए कम से कम एक सप्ताह का समय मिलना चाहिए। पहले राशन आता नहीं है फिर आखिरी के दो दिन में वितरण के लिए लाइनें लगती हैं। इससे सभी लोगों को राशन नहीं मिल पाता है।

- कल्लू यादव, राजीव गांधी नगर।
सभी राशन डीलरों को समय से उठान करने का आदेश दिया गया है। लेकिन गोदामों पर राशन की कमी के साथ ही रिफाइंड की आपूर्ति बहुत कम हुई है। इसके चलते अब तक वितरण शुरू नहीं हो पा रहा है।
- मो. क्यामुद्दीन अंसारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed