फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Red stone will be installed in the stairs from Manas Mandir to Tulsi Memorial.

Agra News: मानस मंदिर से तुलसी स्मारक तक सीढि़यों में लगेगा लाल पत्थर

Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 08 Jan 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Red stone will be installed in the stairs from Manas Mandir to Tulsi Memorial.
सोरोंजी। तीर्थनगरी में लगातार पुर्ननिर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। आगामी दिनों में तीर्थनगरी का नजारा और खूबसूरत होगा। अब हरि की पौड़ी के मानस मंदिर से तुलसी स्मारक तक घाटों की सीढि़यों को लाल पत्थर से बनाया जाएगा इसके लिए 1.26 करोड़ रुपये अवमुक्त हो चुके हैं। पर्यटन विभाग ने निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई है। इसके लिए टेंडर आदि का कार्य किया गया। तुलसी स्मारक के क्षतिग्रस्त पुल का निर्माण भी किया जाएगा।इससे पूर्व भी वर्ष 2021 से हरि की पौड़ी के अन्य घाटों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा कराए जा रहे कार्य के तहत 300 मीटर घाट का निर्माण पूर्वी छोर पर पूर्ण हो चुका है। स्टील रेलिंग लगाने, सीढिय़ों पर लाल पत्थर लगाने, एक गजीबो का निर्माण के अलावा पर्यटन विभाग द्वारा हरि की पौड़ी परिक्रमा मार्ग पर रात्रि में प्रकाश के लिए बीस सोलर लाइट्स भी लगाई गईं हैं। वर्तमान में 100 मीटर घाट का निर्माण तुलसी स्मारक से अंबागढ़ के अखाड़े तक चल रहा है व एक गजीबो बन रहा है यह निर्माण अंतिम चरण में है। हरि की पौड़ी के 400 मीटर घाट के निर्माण में सात करोड़ रुपये व्यय हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed