फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recruitment of 690 insurance and 134 banking sakhis started in the Panchayats.

Agra News: पंचायतों में 690 बीमा और 134 बैंकिंग सखियों की भर्ती शुरू

Thu, 04 Dec 2025 02:29 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Recruitment of 690 insurance and 134 banking sakhis started in the Panchayats.
आगरा। गांव के लोगों को बैंक आना-जाना नहीं पड़ेगा। घर बैठे डिजिटल भुगतान मिलेगा। आयुष्मान कार्ड भी बनवा सकेंगे। इसके लिए 134 ग्राम पंचायतों में बैंकिंग सखी और 690 गांव में बीमा सखियों की भर्ती शुरू हो गई हैं। बैकिंग सखी के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन करने होंगे। जबकि बीमा सखी के आवेदन की अंतिम तिथि घोषित नहीं है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैकिंग सखी के रूप में भर्ती किया जाएगा। बैंकिंग सखी को 10 हजार रुपये तक लेनदेन पर 9 रुपये कमीशन मिलेगा। एक आयुष्मान कार्ड बनाने पर 5 रुपये मिलेंगे। बैंक से जुड़ी सभी सुविधाएं सखियों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचाई जाएंगी। उपायुक्त राजन राय ने बताया कि बैंकिंग सखी के लिए 16 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं। 18 से 40 साल उम्र होनी चाहिए। 12वीं पास होना जरूरी है। 20 दिसंबर को लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद बैंकिंग सखियों को नियुक्ति पत्र आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बीमा सखी पद पर भर्ती के लिए भी अभ्यर्थी को स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना आवश्यक है। बैंकिंग सखी और बीमा सखी दोनों पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन और मैनुअल दोनों तरह से स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए खंड विकास अधिकारी या संजय प्लेस स्थित विकास भवन में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed