फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recovery from the complex on the contract of under ground parking

अंडर ग्राउंड पार्किंग के ठेके पर कॉम्पलेक्स से हो रही वसूली

Fri, 06 Aug 2021 11:20 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Recovery from the complex on the contract of under ground parking
नगर पालिका में कॉम्पलेक्स परिसर में संचालित होता स्टैंड - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नगर पालिका कांप्लेक्स में पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूली की जा रही है। कांप्लेक्स के दुकानदारों में वसूली से आक्रोश है। यहां पार्किंग शुल्क को लेकर आए दिन ठेकेदार और वाहन स्वामियों के बीच विवाद होता है। शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व नगर पालिका परिसर में बनी अंडरग्राउंड पार्किंग का ठेका उठाया गया। हालांकि अब ठेकेदार ने नगर पालिका कांप्लेक्स परिसर में ही पार्किंग शुल्क की वसूली शुरू कर दी है। प्रतिदिन हजारों रुपये पार्किंग शुल्क के नाम पर वसूले जा रहे हैं। विरोध करने पर ठेकेदार के गुर्गे हाथापाई कर देते हैं। पार्किंग शुल्क वसूली से दुकानदार भी परेशान हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों ने मामले की शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की, लेकिन अवैध वसूली पर रोक नहीं लग सकी है। दुकानदारों का कहना है कि ठेका अंडरग्राउंड पार्किंग का हुआ है लेकिन कांप्लेक्स में वसूली की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्व में स्थानीय दुकानदारों ने चेयरमैन मनोरमा देवी से शिकायत की थी। चेयरमैन ने भी ईओ को अंडरग्राउंड पार्किंग में ही शुक्ल वसूलने के निर्देश दिए थे। चेयरमैन के आदेश का भी नगर पालिका प्रशासन पालन नहीं कर रहा है। इससे यहां विवाद की स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed