{"_id":"6474158a33571579f30db934","slug":"recovery-from-old-man-by-trapping-him-in-honey-trap-agra-up-news-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुस्न के जाल में फंसा बुजुर्ग: पहले बताई मजबूरी, फिर शुरू किया वसूली का खेल; पुलिस से की शिकायत
Mon, 29 May 2023 08:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 29 May 2023 08:31 AM IST
सार
बुजुर्ग को महिला ने जब ज्यादा ही प्रताड़ित कर दिया तो उन्होंने पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। जिसके बाद वे घरवालों के साथ पुलिस अधिकारी से मिले और महिला की शिकायत की।
विज्ञापन
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के पॉश इलाके के रहने वाले बुजुर्ग को एक महिला ने हनी ट्रैप का शिकार बना लिया। उनसे रकम वसूलना शुरू कर दिया। परेशान होकर बुजुर्ग ने परिजन को बताया। मामले में परिजन पुलिस से तो मिले पर लिखित शिकायत नहीं की।
विज्ञापन
सदर सर्किल के रहने वाले पीड़ित बुजुर्ग और उनके परिजन पिछले दिनों एक पुलिस अधिकारी से मिले थे। उन्होंने बताया कि एक महिला कई साल से ब्लैकमेल कर रही है। महिला का पति बेरोजगार है। महिला ने बुजुुर्ग को पहले अपनी मजबूरी बताई। बाद में धमकाना शुरू कर दिया। रुपये वसूलने लगी। बुजुर्ग परेशान हो गए और उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
बदनामी के डर की वजह से सामने नहीं आना चाहते हैं। पुलिस अधिकारी ने पीड़ित से लिखित शिकायत देने के लिए कहा, जिससे रिपोर्ट दर्ज की जा सके। पीड़ित ने लिखित शिकायत नहीं दी पर यह कहा कि वह चाहते हैं कि महिला पकड़ी जाए। जिससे किसी और के साथ यह हरकत न कर सके। इसलिए पुलिस के पास आए हैं। महिला के परेशान करने से वह तनाव में आ गए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP News: पांच हत्याकांड सुलझे नहीं...फेंक गए एक और लाश, दो वर्ष में चार युवती और एक महिला की हत्या
महिलाओं को जेल भेज चुकी है पुलिस
लोगों को अपने जाल में फंसाकर वसूली करने वाली महिलाओं पर पुलिस पूर्व में कार्रवाई कर चुकी है। एक साल पहले हरीपर्वत पुलिस ने एक युवती को जेल भेजा था। इसी तरह जगनेर में वसूली में महिला पकड़ी गई थी। वह भी लोगों को अपने जाल में फंसा लेती थी।