फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   dead body of women found in sack During cleaning of drain in Agra police engaged in investigation

UP News: पांच हत्याकांड सुलझे नहीं...फेंक गए एक और लाश, दो वर्ष में चार युवती और एक महिला की हत्या

Sun, 28 May 2023 11:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 May 2023 11:14 PM IST
सार

आगरा में अबी तक पांच हत्याकांड के मामले पुलिस सुलझा नहीं पाई, अब नाले में एक और लाश मिली है। दो वर्ष में चार युवती और एक महिला की हत्या की गई है। 

विज्ञापन
dead body of women found in sack During cleaning of drain in Agra police engaged in investigation
थाना सदर बाजार, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार की शाम नाले की सफाई के दौरान बोरे में युवती की लाश मिली। पुलिस 24 घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं करा सकी। शहर में पहले भी चार युवतियों और एक महिला की हत्या कर लाश फेंकी गईं। इनमें से एक की भी शिनाख्त न होने से हत्याकांड राज बने हैं।

विज्ञापन

जला दिया गया था चेहरा

घटना सदर बाजार थाना क्षेत्र के टैंक चौराहे की है। यमुना एक्सप्रेसवे के खंदौली टोल प्लाजा के समीप एक प्लाट में 6 फरवरी 2021 को महिला की अधजली लाश मिली थी। हत्या कर लाश फेंकी गई थी। चेहरा जला दिया गया था। घटनास्थल पर चूड़ियां टूटी मिलीं। महिला गले में मंगलसूत्र, पैरों में बिछुए, नाक में बाली, दाहिने पैर में काले रंग का धागा, लाल-हरी व पीले रंग की छींटदार साड़ी पहने थी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- अब नहीं बनेंगे राशन कार्ड: सरकारी राशन पाने के पात्र तो हैं, लेकिन हकदार नहीं, क्या आप भी हैं इस

विज्ञापन
विज्ञापन

स्केच भी तैयार कराया, फिर भी सफलता नहीं मिली

मौके पर चप्पल, पानी की बोतल और माचिस का पैकेट भी मिला था। पुलिस आगरा के आसपास के साथ ही दिल्ली एनसीआर में गई, लेकिन मृतका की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए फॉरेंसिक वैज्ञानिकों से स्केच भी दो बार तैयार कराया। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया। मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। पहचान तक नहीं हो सकी है।


यह भी पढ़ेंः- पिता के खिलाफ बेटी पहुंची अदालत: बोली- मुझे शादी करने के लिए दें 15 लाख, भरण-पोषण अलग, बात सुन

ये भी हैं मामले

  • 14 दिसंबर 2020 को सिकंदरा क्षेत्र में गांव बाबरपुर के पास हाईवे पर सड़क किनारे 60 वर्षीय महिला का शव मिला था। सिर में पीछे की तरफ चोट थी। महिला गुलाबी सूट पहने थी। हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। अब भी विवेचना जारी है।
  • 27 मई 2021 को सिकंदरा क्षेत्र में अंसल कोर्टयार्ड के पास जंगल में युवती की लाश मिली। हत्या सिर पर प्रहार करके की गई। शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। चेहरे का स्केच पुलिस ने बनवाया। टीम मथुरा, फिरोजाबाद, भरतपुर तक गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। विवेचना चल रही है।
  • 30 मई 2021 को एत्मादपुर थाना क्षेत्र में झरना नाले में चादर में लिपटा युवती का शव मिला था। मृतका के हाथ-पैर बंधे थे। चादर को भी तार से बांधा गया था। युवती जींस और टीशर्ट पहने थी। दाहिने हाथ में स्टील का कड़ा था। पुलिस ने फिरोजाबाद, मथुरा, हाथरस में भी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। 22 मार्च को फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
  • 5 जून 2022 को एत्मादपुर में बरहन मार्ग पर गांव संवाई से एक किलोमीटर दूर प्लास्टिक के बोरे में युवती की लाश मिली थी। उसे हत्या के बाद रजाई और चटाई में लपेटने के बाद बोरे में बंद कर फेंका गया था। मृतक की उम्र तकरीबन 25 साल थी। वह टीशर्ट और कैप्री पहने थी। शव की आज तक शिनाख्त नहीं हो सकी। इस पर 22 मार्च को फाइनल रिपोर्ट लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed