Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment Returns to Raja Mandi Market, Pedestrians Struggle on Roads

आगरा: राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर फिर कब्जा, नगर निगम की चेतावनी बेअसर; सड़क तक सज रहीं दुकानें

Wed, 25 Nov 2026 01:45 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 25 Nov 2026 01:45 PM IST
सार

आगरा के राजामंडी बाजार में नगर निगम की चेतावनियों के बावजूद फुटपाथों पर दोबारा अतिक्रमण हो गया है। ठेल-ढकेल, अस्थायी दुकानें और खड़े वाहन राहगीरों की मुश्किल बढ़ा रहे हैं। सड़क पर पैदल चलने से जाम और हादसों का खतरा बना हुआ है।
 

विज्ञापन
Encroachment Returns to Raja Mandi Market, Pedestrians Struggle on Roads
राजा की मंडी बाजार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के प्रमुख और व्यस्ततम बाजारों में शुमार राजामंडी बाजार में फुटपाथ पर अतिक्रमण की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नगर निगम की होने वाली कार्रवाई और चेतावनियों के बावजूद बाजार के मुख्य मार्गों और गलियों के किनारों पर बने फुटपाथों पर फिर से अवैध कब्जा हो गया है। फुटपाथ से लेकर सड़क तक दुकानें सज रही हैं।
विज्ञापन


बाजार में पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए फुटपाथों पर ठेल-ढकेल, अस्थायी दुकानों और बेतरतीब ढंग से खड़े दोपहिया वाहनों का कब्जा है। क्षेत्रीय फुटपाथ पर जगह न बचने के कारण खरीदारी करने आने वाले लोगों को मजबूरन मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे सुबह से लेकर देर शाम तक बाजार में जाम और हादसों की स्थिति बनी रहती है। पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


गोकुलपुरा निवासी राहगीर गोविंद गुप्ता का कहना है कि भीड़भाड़ के बीच सड़क पर चलने से हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, बाजार के दुकानदार मनोज कुमार का मानना है कि अतिक्रमण और जाम के कारण ग्राहकों को दुकानों तक पहुंचने में दिक्कत होती है, जिसका सीधा असर व्यापार पर पड़ रहा है। इस संबंध में नगरायुक्त संतोष कुमार वैश्य का कहना है कि अतिक्रमण की रोकथाम के लिए सख्ती की जाएगी। जुर्माना और सामान जब्ती की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed