फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recovery for weighing millet, farmers wandering around the center

Agra News: बाजरा तौल के लिए वसूली, केंद्र पर भटक रहे किसान

Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Recovery for weighing millet, farmers wandering around the center
खेरागढ़ मंडी परिसर स्थित बाजरा खरीद केंद्र पर बाजरा लदे खड़े किसानों के ट्रैक्टर
खेरागढ़। खाद्य एवं रसद विभाग के बाजरा खरीद केंद्र पर किसान तौल कराने के लिए भटक रहे हैं। आरोप है कि सुविधाशुल्क के बगैर तौल नहीं की जा रही है। एक किसान ने बृहस्पतिवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम से खरीद केंद्र पर अवैध वसूली की शिकायत की।
विज्ञापन




किसान ओमवीर निवासी ग्राम अयेला ने शिकायतपत्र में लिखा है कि 21 नवंबर को 14 क्विंटल बाजरा लेकर खरीद केंद्र पर गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बाजरा तौलने के लिए तीन हजार रुपये की मांग की। इन्कार करने पर आठ दिनों से रोजाना खरीद केंद्र पर भटकने को मजबूर है। बताया कि विपणन अधिकारी से भी घर में बेटी की शादी होने का हवाला देते हुए कई बार निवेदन किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। एक अन्य किसान राघवेंद्र सिंह ने बताया कि तीन बार टोकन मिलने पर एक हजार रुपये रोज पर भाड़े के ट्रैक्टर में लादकर ले गए, परंतु बाजरा नहीं तोला गया।स्थानीय विधायक से भी शिकायत की है। मामले में भाकियू तहसील प्रभारी भुवनेश्वर पौनिया ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसानों का उत्पीड़न नहीं रोका गया तो भाकियू बाजरा खरीद केंद्रों पर धरना देगी।
विज्ञापन




किसानों ने बताया कि मंडी कार्यालय में कुछ दबंग मनमानी करते हैं। इन लोगों ने मंडी सहायक राजू सिंह के साथ अभद्रता और पिटाई भी कर दी थी। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम और मंडी सचिव के सामने भी अभद्रता की गई थी। मंडी सहायक राजू ने 7 युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं जगनेर में भी कई बार किसानों तौल नहीं होने पर हंगामा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed