फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Records of NGO running Gobar Gaushala seized Transport Commissioner had caught fraud

Agra: गोबर गोशाला का संचालन कर रही एनजीओ का रिकाॅर्ड जब्त, परिवहन आयुक्त ने पकड़ा था फर्जीवाड़ा

Thu, 05 Jun 2025 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Jun 2025 10:08 AM IST
सार

परिवहन आयुक्त ने गोबरा गोशाला के अनुबंध के नाम पर शिवम फाउंडेशन का फर्जीवाड़ा पकड़ा था। इस मामले में एनजीओ के रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। 
 

विज्ञापन
Records of NGO running Gobar Gaushala seized Transport Commissioner had caught fraud
गोशाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में गोबरा गोशाला का संचालन कर रही एनजीओ शिवम फाउंडेशन के फर्जीवाड़ा की जांच शुरू हो गई है। बुधवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कमेटी गोशाला पहुंची। एनजीओ और भुगतान का रिकाॅर्ड जब्त किया। इस मामले में प्रशासन एनजीओ के विरुद्ध एफआईआर भी करा सकता है।
विज्ञापन


 

मुख्यमंत्री के आदेश पर परिवहन आयुक्त बृजेश नारायण सिंह 24 मई को नोडल अधिकारी बनकर आगरा आए थे। उन्होंने गोबरा गोशाला का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान फर्जीवाड़ा पकड़ा। ग्राम सभा से एक साल का एनजीओ से करार था। जिसे बिना प्रस्ताव के पांच साल बढ़ा दिया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त ने सीडीओ प्रतिभा सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए। लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। उधर, परिवहन आयुक्त ने मुख्य सचिव को भेजी रिपोर्ट में सभी गोशालाओं में एनजीओ के करार की जांच कराने की संस्तुति की। एनजीओ को प्रति गोवंश 50 से 60 रुपये का भुगतान होता है। जिले में 20 हजार से अधिक गोवंश के लिए फंड मिल रहा है। शिवम फाउंडेशन को भी हर साल 10 लाख रुपये से अधिक भुगतान होता था।

 
विज्ञापन

मुख्य सचिव तक मामला पहुंचने के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने चार सदस्यीय जांच कमेटी बनाई। बुधवार को कमेटी जांच के लिए गोबरा पहुंची। डीएम ने बताया कि एनजीओ का रिकाॅर्ड जब्त किया है। गड़बड़ियां सामने आई हैं। कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एनजीओ और कौन-कौन सी गोशालाएं चला रही हैं, इसकी जांच भी कराई जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed