फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recommendation to declare Radhaswami Satsang Sabha a land mafia, 7 days ultimatum given

आगरा: राधास्वामी सत्संग सभा को भूमाफिया घोषित करने की सिफारिश, 7 दिन का दिया गया अल्टीमेटम

Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 15 Sep 2023 12:28 PM IST
सार

तहसील प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा नोटिस थमाया है। साफ कहा गया है कि सार्वजनिक रास्तों पर लगे गेट और दीवार हटाने होंगे। इसके साथ ही एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स डीएम को सत्संग सभा अध्यक्ष को भूमाफिया घोषित करने की रिपोर्ट भेजेगी।
 

विज्ञापन
Recommendation to declare Radhaswami Satsang Sabha a land mafia, 7 days ultimatum given
Agra: दयालबाग पोइयाघाट पर बने अवैध निर्माण के गेट पर सत्संगियों ने सील करके नोटिस लगा दी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स राधास्वामी सत्संग सभा को भूमाफिया घोषित करने की सिफारिश जिलाधिकारी को भेगी। सार्वजनिक संपत्तियों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बृहस्पतिवार को तहसील प्रशासन ने सत्संग सभा को नोटिस थमाए। 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है। 7 दिन में सत्संग सभा ने रास्तों पर लगे गेट, दीवार नहीं हटाए तो प्रशासन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


जगनपुर व खासपुर में आम रास्तों के अलावा ग्राम सभा के खेल मैदान, खाद के गड्ढे, टेनरी व अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे के विरुद्ध तहसील प्रशासन ने राधास्वामी सत्संग सभा अध्यक्ष गुरु प्रसाद सूद, उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव व अनूप श्रीवास्तव के विरुद्ध थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने सत्संग सभा को नोटिस तामील कराए। सार्वजनिक रास्तों व अन्य संपत्तियों पर हुए कब्जों को हटाने के लिए 7 दिन का समय दिया है। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि सत्संग सभा पदाधिकारियों के विरुद्ध तहसील स्तरीय एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स बैठक में भूमाफिया के रूप में चिह्नित करने के लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। भूमाफिया घोषित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स से सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  मैनपुरी: सांप ने काट लिया और चार साल के बच्चे को पता भी न चला, चुपचाप सो गया पिता के पास; फिर आगे ये हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन



लोकसभा, विधानसभा में उठेगा मामला
राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर, दिलीप सिंह आदि के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को खासपुर पहुंचा। जहां बैठक में निर्णय हुआ है कि रालोद की तरफ से इस मामले को लोकसभा व विधानसभा में उठाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह का कहना है कि राधास्वामी सत्संग सभा का कृत्य अवैध है। ग्रामीणों के साथ एकजुट होकर इस लड़ाई को लोकदल लड़ने के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें -  घरवाली की करतूत: पति को अस्पताल में छोड़ा, इलाज का पैसा लेकर फरार हुई पत्नी और ससुरालीजन
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed