फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Recognition of 15 colleges that do not feed U dice form will be terminated

यू डायस प्रपत्र फीडिंग न करने वाले 15 कॉलेजों की मान्यता होगी समाप्त

Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Recognition of 15 colleges that do not feed U dice form will be terminated
मैनपुरी। चेतावनी के बाद भी जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र न भरने वाले 15 कॉलेजों की मान्यता समाप्त होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने संबंधित कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद मेरठ को पत्र लिखा है। पूर्व में इन कॉलेजों को तीन बार नोटिस भी जारी किए गए थे।
विज्ञापन

सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर तीन महीने से जिला शैक्षिक सूचना प्रणाली प्रपत्र (यू डायस प्लस) की ऑनलाइन फीडिंग का कार्य चला। कॉलेजों को लिखित और मौखिक रूप से सूचनाएं व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से और फोन करके दी गईं। दो सप्ताह पहले अंतिम चेतावनी दी गई थी कि 30 जून तक जो कालेज फीडिंग नहीं कराएंगे उनकी मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद भी जिले के 15 कॉलेजों ने यू डायस प्लस की फीडिंग नहीं कराई। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने कॉलेज संचालकों और प्रधानाचार्यों की घोर लापरवाही मानते हुए इन कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए क्षेत्रीय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए लिखा गया पत्र
-श्री गंगा चरन इंटर कॉलेज बरनाहल
-जीबीजी हायर सेकेंडरी स्कूल डालूपुर
- महाराजा तेज सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिमायुंपुर
-श्री अमीर सिंह उ.मा.विद्यालय दौदापुर नवीगंज बेवर
-एसजेएलबी इंटर कॉलेज आगरा रोड
- श्री आरबी उ.मा.विद्यालय राजपुर बांक
-राजेश एजूकेशनल उ.मा.विद्यालय उझैया फकीरपुर
-एसएचएसबाई स्मारक सुरेश नगर सकतपुर
-एसजेएसडीएमएम उ.मा.विद्यालय परतापुर किशनी
-स्वामी नित्यानंद इंटर कॉलेज किशनी
- एसबीएलआर शिक्षण संस्थान निहालपुर
-श्री आरबी इंटर कॉलेज यादव नगर बोझा
- एसजीएस उ.मा.विद्यालय तेजपुर
-एलडी इंटर कॉलेज भोगांव
- एसएलआर उ.मा. विद्यालय दिवनपुर चौधरी
-----
संबंधित कॉलेजों को तीन बार नोटिस जारी किया गया। इसके बाद भी उनके द्वारा यू डायस प्लस की फीडिंग नहीं कराई गई। विभागीय आदेशों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई जरूरी है। क्षेत्रीय सचिव को इन सभी कॉलेजों की मान्यता प्रत्याहरण करने की कार्रवाई के लिए लिखा जा रहा है।
मनोज कुमार वर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed