फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Received offer to become sperm donor Young man trapped in greed of earning money lost his own money too

स्पर्म डोनर बनने का मिला ऑफर: रुपये कमाने के लालच में फंसा युवक, खुद की रकम भी गवां बैठा

Tue, 30 Apr 2024 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 30 Apr 2024 02:20 PM IST
सार

स्पर्म  देकर रुपये कमाने के लालच में फंसे युवक ने अपनी रकम गवां दी। साइबर अपराधियों ने फिल्म विक्की डोनर की तरह निसंतान दंपतियों की मदद का उसे झांसा दिया था। 
 

विज्ञापन
Received offer to become sperm donor Young man trapped in greed of earning money lost his own money too
स्पर्म डोनर - फोटो : istock

विस्तार

आगरा में साइबर अपराधियों ने फिल्म विक्की डोनर की तरह निसंतान दंपतियों को स्पर्म  देकर रुपये कमाने के लालच में ताजगंज के युवक को फंसा लिया। पंजीकरण शुल्क के नाम पर 5 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। इसके बाद भी रकम मांगी जाने लगी। शक होने पर युवक ने मना कर दिया। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस ऑफिस पहुंचकर शिकायत की। उसे साइबर सेल भेजा गया।
विज्ञापन


 

पीड़ित ताजगंज क्षेत्र का निवासी है। पुलिस को बताया कि 20 दिन पहले इंटरनेट मीडिया पर एक विज्ञापन देखा। इसमें निसंतान दंपती को स्पर्म  देने पर अच्छी कमाई का लालच दिया गया था। एक लिंक पर क्लिक करने पर जानकारी ले ली गई। इसके बाद एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने पंजीकरण शुल्क के रूप में 5 हजार रुपये जमा करने के लिए कहा। वह झांसे में आ गया। रुपये दे दिए। रकम और मांगी जाने लगी। मोबाइल पर ओटीपी भेजकर बताने के लिए कहने लगे। इस पर उसे शक हो गया। रकम वापस करने के लिए कहा। आरोपी ने अपना नंबर ही बंद कर लिया। सोमवार को पीडि़त युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा। इस पर उसे साइबर सेल भेज दिया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश के नाम पर ठगे 6.70 लाख, पुलिस ने वापस कराए
 शेयर बाजार में निवेश के नाम पर रोहता निवासी सोमवीर से 6.70 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। पीड़ित ने साइबर सेल में शिकायत की। इस पर जांच की गई। रकम कई खातों में जमा कराई गई थी। पुलिस ने खातों को फ्रीज करा दिया। इसके बाद रकम पीड़ित को वापस करा दी गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed