फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   received eighty nine mm of rain in four hours giving people relief from humidity in Agra

Agra Weather News: चार घंटे में बरसा 89 मिमी पानी, पारा गिरा तो उमस से मिली राहत

Thu, 24 Aug 2023 08:13 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 08:13 AM IST
सार

आगरा में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। बुधवार को यहां चार घंटे में 89 मिमी पानी बरसा। इसके चलते पारा गिरा तो लोगों को उमस से राहत मिली। 

विज्ञापन
received eighty nine mm of rain in four hours giving people relief from humidity in Agra
Agra Weather News: चार घंटे में बरसा 89 मिमी पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को सुबह चार घंटे के अंदर शहर में 89 मिमी बारिश दर्ज की गई। दो दिन में यानी मंगलवार और बुधवार को मिलाकर कुल 154.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जिसमें मंगलवार को 65.4 मिमी बारिश दो घंटे के अंदर हुई थी। दो दिनों की इस बारिश में शहर में जबरदस्त जलभराव हुआ। वजह बारिश कम नालों का चोक होना ज्यादा है। इससे ज्यादा बारिश पांच साल पहले हुई थी।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक अगस्त में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 20 अगस्त 1952 के नाम दर्ज है, जब 150.1 मिमी बारिश एक दिन में ही हो गई थी। इसके बाद पांच साल पहले 16 अगस्त 2018 को 141.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। बुधवार को 89 मिमी बारिश हुई। इस तरह बुधवार को अगस्त का रिकॉर्ड टूट नहीं पाया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra News: बारिश के चलते भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर 11 वर्षीय किशोरी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में सबसे ठंडे दिन का रिकॉर्ड दो अगस्त 1999 के नाम दर्ज है, जब न्यूनतम तापमान महज 12 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जो अब तक टूटा नहीं है। जबरदस्त उमस से जूझ रहे शहर के लोगों को दो दिन की बारिश से काफी राहत मिली है। दिन और रात का पारा लगभग बराबर हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: कुएं में मिला लापता प्रोफेसर का शव, पत्नी ने तीन कर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़ें पूरा मामला

27.5 डिग्री पर आया दिन में पारा

बुधवार दिन में अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री रहा। दिन में पारा सामान्य से पांच डिग्री नीचे रहा। सुबह लगातार बारिश के कारण मौसम ठंडा रहा। उमस के कारण चलाए जा रहे एसी बंद हो गए और पंखे की हवा ही ठंडी महसूस होने लगी। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को भी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed