फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rebellion will be expelled from the party: Ram Naresh

बगावत की तो पार्टी से निष्कासन होगा: रामनरेश

Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Rebellion will be expelled from the party: Ram Naresh
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में पहुंचे आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने पार्टी के संस्थापकों को याद किया। उन्होंने कहा पंचायत चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है। पार्टी जिसे टिकट देगी वहीं चुनाव लड़ेगा। जो भी पार्टी निर्णय के साथ बगावत करेगा उसको पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को हुए कार्यक्रम में आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा भाजपा के पास नेता, नीति और नीयत है। कार्यकर्ताओं की फौज है। कार्यकर्ताओं की दम पर ही भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में सरकार बनाई है। पार्टी का लक्ष्य ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल करना है। जिला पंचायत चुनाव के लिए पार्टी की स्पष्ट लाइन है। पार्टी जिसे टिकट देगी वही चुनाव लड़ेगा। पंचायत चुनाव के लिए पार्टी शीघ्र ही पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों की सूची शीघ्र ही जारी होगी। पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों को ही पार्टी पदाधिकारी चुनाव लड़ाएंगे। पदाधिकारियों को निष्ठा के साथ काम करना होगा। अधिकृत प्रत्याशियों का विरोध अनुशासन हीनता माना जाएगा। पार्टी सारे ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख सहित जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्थापना दिवस पर लाइव संबोधन सुना। जिलाध्यक्ष ने कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। भाजपा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, अरङ्क्षवद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, ममता राजपूत, विमला राजपूत, नारम सिंह, भूपेंद्र यादव, अजयपाल सिंह, सौरभ दुबे, धीरु राठौर, अमित गुप्ता मौजूद रहे।

स्थापना दिवस पर मिठाई बांटी
घिरोर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला उपाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह ने मंगलवार को पदाधिकारियों के साथ कार्यालय पर मिठाई बांटी। मंडल पदाधिकारियों के साथ भाजपा का झंडा लगाकर 41 वां स्थापना दिवस मनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन सुना। मंडल अध्यक्ष दीपक जैन, गोविंद भदौरिया, नीलकांत शाक्य, अभिषेक चौहान, राजू वर्मा, सभासद सुनील चक, बबलू दिवाकर, कृष्णा रघुवंशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed