फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Read doctor advice to avoid problems of mumps in winter

सेहत की बात: सर्दी के कारण हो रहा मम्प्स, कपड़े से करें सिकाई... चबाएं च्युइंगम; पढ़ें डॉक्टर की सलाह

Mon, 15 Jan 2024 11:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 11:34 AM IST
सार

सर्दी के कारण मम्प्स की परेशानी बढ़ रही है। इससे बचने के लिए कपड़े से सिकाई करें। च्युइंगम चबाएं। आगे पढ़ें और जानें डॉक्टर की सलाह...

विज्ञापन
Read doctor advice to avoid problems of mumps in winter
Docter

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सर्दी में बच्चों में गलसुआ (मम्प्स) की परेशानी बढ़ रही है। ईएनटी और बाल रोग विशेषज्ञों के पास 15 से 20 बच्चों में ये दिक्कत सामने आईं। ये बीमारी पहले के मुकाबले 10 से 15 दिनों में ठीक हो रही हैं। ऐसे में चिकित्सक गुनगुना पानी पीने, कपड़े से सिकाई करने और लार बनाने के लिए च्युइंगम चबाने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि ओपीडी में गलसुआ के मरीज बढ़ रहे हैं। ये लार की ग्रंथि है जो कान के नीचे होती है। इसमें सूजन आने से दर्द होता है और मुंह सूखने लगता है। बुखार आने के साथ मरीज को खाने-पीने में दिक्कत होती है। ऐसे में बुखार-दर्द और एंटीबायोटिक दवा देते हैं।

विज्ञापन

होने में लग रहा दो सप्ताह

ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि ये विषाणु जनित बीमारी है। सबसे ज्यादा बच्चों में ये दिक्कत मिल रही है। सो नहीं पाने से बच्चे चिड़चिड़े भी हो रहे हैं। बीमारी करीब दो सप्ताह में ठीक हो रही है। पहले 5 से 8 दिन में ठीक होती थी। मरीजों को मास्क लगाने की सलाह भी दे रहे हैं। इससे दूसरे का भी बचाव हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed