{"_id":"bfe857d1f3e532d65bbd5f1eca308e5f","slug":"reached-the-crown-of-rugged-roar-of-lions-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीहड़ से ताज तक पहुंची शेरों की दहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीहड़ से ताज तक पहुंची शेरों की दहाड़
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबल के बीहड़ से निकली कार रैली के साथ ताज महोत्सव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी की ब्रांडिंग शुरू हो गई। सूबे के सीएम इटावा में कार रैली को हरी झंडी नहीं दिखा सके , लेकिन इसके जरिए देश भर के लोगों में शेरों के प्रति आकर्षण जगाने और चंबल के बीहड़ को एडवेंचर टूरिज्म का नया केंद्र बता रहे हैं। शनिवार दोपहर को सांसद डिंपल यादव ने कार रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली रात में ताजनगरी पहुंची। रविवार सुबह कार रैली मेरियेट होटल से रवाना होगी।
दि ताज आगरा कार रैली का शनिवार को लॉयन सफारी, इटावा में शानदार शुभारंभ किया गया। 80 कारों के काफिले को सांसद डिंपल यादव ने बच्चों के साथ हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का कार्यक्रम रद हो गया। लायन सफारी से कार रैली उदी मोड़, चकरनगर, मानिकपुर मोड़ के रास्ते नेशनल हाईवे होते हुए रात को आगरा आईं।
सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आगरा में ताजमहल देखकर जो पर्यटक लौट जाते हैं, उन्हें लायन सफारी की ओर आकर्षित किया जाएगा। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चंबल घाटी की दुनिया भर में बदनामी की गई, लेकिन अब यह क्षेत्र पर्यटन से जुड़कर रोजगार देगा। पर्यटन महानिदेशक अमृत अभिजात ने बताया कि हेरिटेज आर्क के जरिये यूपी का प्रमोशन किया जा रहा है। रैली में अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपा मलिक के साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान से आए लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
रैली के शुभारंभ पर सांसद तेज प्रताप यादव, विधायक प्रदीप यादव, रघुराज सिंह शाक्य, सुखदेवी वर्मा, प्रमुख वन संरक्षक रूपक डे, आईजी आशुतोष पांडेय, डीएम नितिन बंसल, एसएसपी राकेश सिंह, मोटर स्पोर्ट्स क्लब के हरविजय वाहिया, राजीव गुप्ता, हेमंत जैन आदि मौजूद रहे।
रैली को तीन लाख, ताज महोत्सव को ठेंगा
आगरा। ताज महोत्सव के प्रमोशन के लिए कार रैली का आयोजन किया गया। बाद में इसमें लायन सफारी को भी जोड़ दिया गया। मुख्यमंत्री की रुचि दिखने पर यूपी टूरिज्म ने कार रैली को तीन लाख रुपये का बजट दिया और स्पांसर बना। जबकि ताज महोत्सव के लिए प्रदेश सरकार की ओर से बीते कई सालों से एक रुपया भी नहीं मिला है।
आज डीएम दिखाएंगे हरी झंडी
ताज कार रैली को रविवार सुबह सात बजे मेरियेट होटल, फतेहाबाद रोड पर डीएम पंकज कुमार हरी झंडी दिखाएंगे। यहां से फतेहाबाद रोड, आगरा किला होते हुए रैली ऊंचा गांव, जवाहरपुर, अरनौटा, जरार, बटेश्वर, कालिंजर, शौरीपुर जाएगी और शाम को वापस होटल लौटेगी। रात को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।