{"_id":"690606f25c60a9fd0f02159e","slug":"reached-the-cooperative-society-early-in-the-morning-still-could-not-get-fertilizer-kasganj-news-c-175-1-kas1003-138985-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुबह-सवेरे पहुंचे सहकारी समिति, फिर भी नहीं मिल सकी खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुबह-सवेरे पहुंचे सहकारी समिति, फिर भी नहीं मिल सकी खाद
Sat, 01 Nov 2025 06:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 01 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो15गंजडुंडवारा के नवाबगंज नगरिया में सहकारी समिति पर डीएपी खाद लेने के लिए लगी किसानों की
-नवाबगंज नगरिया सहकारी समिति पर सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में होगा वितरण
- खाद के लिए सुबह से लगी लंबी कतारें, वितरण न होने पर किसान हुए नाराज
संवाद न्यूज एजेंसी
गंजडुंडवारा। सहकारी समिति नवाबगंज नगरिया पर शनिवार को खाद वितरण में भारी अव्यवस्था रही। पुलिस बल की गैर मौजूदगी के कारण खाद का वितरण रोकना पड़ा। इससे सुबह से लाइन में लगे किसानों में आक्रोश फैल गया। अब सोमवार को पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण होगा।
रबी की फसल बुवाई शुरू होने के चलते इन दिनों किसानों को डीएपी खाद की जरूरत है। निजी दुकानों पर यह महंगे दामों में बिक रही है, जबकि सहकारी समिति से सस्ती दरों पर मिलने की उम्मीद में किसान शनिवार सुबह छह बजे से ही सहकारी समिति पहुंचना शुरू हो गए थे, इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। 7 बजे तक समिति के गेट तक लंबी लाइन लग चुकी थी। भारी भीड़ की वजह से समिति पर अव्यवस्था फैलनी शुरू हो गई। सचिव राम सिंह ने बताया कि शनिवार को 500 बोरी डीएपी खाद समिति में आई थी, लेकिन पुलिस न होने की वजह से वितरण नहीं कराया जा सका। अब खाद वितरण सोमवार को पुलिस की मौजूदगी में कराया जाएगा ताकि व्यवस्था बनी रहे और सभी किसानों को समान रूप से खाद मिल सके।
किसानों की बात
सुबह 6:30 बजे से लाइन में लगे हैं। तीन घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी लाइन आगे नहीं बढ़ी। समिति पर खाद वितरण में अनियमितता हो रही है। -श्यामवीर, पंछी नगला
विज्ञापन
सुबह 6 बजे से खाद के लिए लाइन में लगे हैं, 11 बजे तक वितरण शुरू नहीं हुआ। फिर अचानक कर्मचारियों ने वितरण बंद कर दिया, निराश होकर वापस लौट रहे हैं। -मुन्नी देवी, सलावत नगर