Mathura: वेटरनरी विश्वविद्यालय में खाली रह गईं 19 सीटें, 16 नवंबर को होगी री-काउंसिलिंग
वेटरनरी विश्वविद्यालय के स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच की 19 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर विश्वविद्यालय री-काउंसिलिंग करने जा रहा है। इसके लिए 195 छात्रों को सूचना भेजी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा स्थित उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान (वेटरनरी विश्वविद्यालय) के सबसे प्रतिष्ठित स्नातक डिग्री प्रोग्राम बीवीएससी एंड एएच की 19 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश के लिए एक बार फिर विश्वविद्यालय री-काउंसिलिंग करने जा रहा है। इसके लिए 195 छात्रों को सूचना भेजी गई है।
वेटरनरी विश्वविद्यालय में वेटरनरी स्नातक कोर्स में एडमिशन के लिए 100 सीट निर्धारित हैं। इसमें 15 सीट पर वेटरनरी काउंसिल ऑफ इंडिया के माध्यम से प्रवेश होता है, बाकी 85 सीटों पर विश्वविद्यालय खुद दो स्तरीय प्रवेश परीक्षा द्वारा प्रवेश लेता है। इस बार विश्वविद्यालय में 85 में से 66 सीटों पर ही प्रवेश हो सके हैं।
16 नवंबर को होगी काउंसिलिंग
खाली 19 सीटों पर प्रवेश करने के लिए री-काउंसिलिंग 16 नवंबर को होने जा रही है। इसमें एक सीट एससी, 10 महिला, 05 एनआरआई और तीन विश्वविद्यालय कर्मचारी कोटा की शामिल हैं। यह सभी पेमेंट सीट के अंतर्गत आती हैं। इन पर एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय ने मुख्य परीक्षा में शामिल हुए सभी छात्रों को लेटर भेजे हैं।
विश्वविद्यालय के सहायक रजिस्ट्रार डॉ. ब्रजेश यादव ने बताया कि सभी रिक्त 19 पेमेंट सीट विभिन्न आरक्षण वर्ग की हैं। संबंधित वर्ग के छात्रों के एडमिशन न लेने पर इन्हें काउंसिलिंग के दौरान अनारक्षित घोषित करते हुए अनारक्षित वर्ग का एडमिशन होगा। 16 नवंबर को हो रही री-काउंसिलिंग में आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के सभी 195 छात्रों को बुलाया गया है।