फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RBS Yellow crowned champion of the Sub-Junior Round-Robin Cricket League.

Agra News: आरबीएस येलो बना सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग का चैंपियन

Wed, 24 Jun 2026 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
RBS Yellow crowned champion of the Sub-Junior Round-Robin Cricket League.
विजेता को ट्राॅफी देते एमएलसी विजय ​शिवहरे। 
आगरा। आरबीएस इंटर कॉलेज क्रिकेट एकेडमी सब जूनियर राउंड रोबिन क्रिकेट लीग का खिताब आरबीएस येलो ने जीता। बारिश से प्रभावित फाइनल मुकाबले में आरबीएस येलो ने आरबीएस रेड को डकवर्थ-लुईस नियम के आधार पर 10 रन से हराया। मुकाबले में गौरी कश्यप की शानदार गेंदबाजी जीत की सबसे बड़ी वजह बनी।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरबीएस रेड की टीम 30 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। विशाल राजपूत ने शानदार 54 रन की पारी खेली। आरबीएस येलो की ओर से गौरी कश्यप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में मात्र 22 रन देकर 6 विकेट झटके। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरबीएस येलो की टीम ने आक्रामक शुरुआत की। हालांकि बारिश के कारण मैच बाधित हो गया। बारिश से पहले टीम ने 11.5 ओवर में 4 विकेट पर 89 रन बना लिए थे। इसके बाद डकवर्थ-लुईस नियम लागू किया गया, जिसमें आरबीएस येलो को 10 रन से विजेता घोषित किया गया। गौरी कश्यप को फाइनल मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। वहीं, आगरा के तीन प्रभावशाली क्रिकेटरों मयंक तिवारी, लक्ष्य सिंह राठौर और जीतू कश्यप को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार अरीब उद्दीन, बेस्ट बैट्समैन विशाल राजपूत, बेस्ट बॉलर गौरी कश्यप और बेस्ट फील्डर शिवांग कौल रहे। मुख्य अतिथि विधायक विजय शिवहरे एवं विशिष्ट अतिथि आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर विवेक वीर सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। संचालन नवीन गोस्वामी ने किया। इस दौरान चंद्रशेखर शर्मा, नागेश पंडित, डॉ. चंद्रशेखर शर्मा, दुष्यंत सिंह, अतुल सोलंकी, राव हरेंद्र सिंह, विवेक यादव, फैज़ल रईस और नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed