{"_id":"6125f82f57663a6faa42f674","slug":"rbs-engineering-students-designed-special-shoes-for-army-soldiers-will-work-in-heat-and-snow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: गर्मी-सर्दी में जूतों का ताप रहेगा नियंत्रित, छात्रों ने बताई तकनीक, सेना के जवानों के लिए होंगे उपयोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: गर्मी-सर्दी में जूतों का ताप रहेगा नियंत्रित, छात्रों ने बताई तकनीक, सेना के जवानों के लिए होंगे उपयोगी
Wed, 25 Aug 2021 01:28 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:28 PM IST
सार
50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पैरों को ठंडक और शून्य डिग्री सेल्सियस में पैरों को गर्माहट मिलेगी। सेना के लिए ये उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
आगरा: छात्रों ने बनाई तकनीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा आरबीएस इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्रों ने जूतों के लिए ऐसी तकनीक विकसित की है, जिसमें गर्मी और सर्दी में जूतों का तापमान नियंत्रित रहेगा। 50 डिग्री सेल्सियस तापमान पर पैरों को ठंडक और शून्य डिग्री सेल्सियस में पैरों को गर्माहट मिलेगी। सेना के लिए ये उपयोगी हो सकता है।
विज्ञापन
विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि छात्रों ने थर्मोइलेक्ट्रीकल पेल्टियर सिद्धांत पर यह तकनीक तैयार की है। इसमें जूतों में बैटरी लगाई है, जो स्वत: ही ताप को नियंत्रित रखेगी। इससे सर्दियों में पैर नहीं जकड़ेंगे और गर्मी में भी उनको परेशानी नहीं होगी। इस बैटरी को किसी भी जूतों में लगाया जा सकता है। इसे मेकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र ऋषभ अग्रवाल, निखिल स्वामी, सूरज सिंह और सागर वर्मा ने तैयार किया है। संस्थान निदेशक डॉ. बीएस कुशवाहा ने बताया कि इस तकनीक को सेना को भेजा जाएगा। डॉ. पंकज गुप्ता, विभागाध्यक्ष डॉ. अमित अग्रवाल, अतुल जैन, अनुराग कुलश्रेष्ठ, आशीष कावरा, अरुण सिंह, अंकित बिसारिया, दीपेश शर्मा, अभिषेक दीक्षित, जयवीर सिंह, अजय प्रताप सिसौदिया रहे।
विज्ञापन
आगरा: महिला सिपाही का रिवाल्वर के साथ वीडियो वायरल, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
विज्ञापन