{"_id":"6a128f94f8a1d744ef065511","slug":"ravi-yadav-accused-in-transporter-murder-case-has-not-given-statement-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी; वायरल ऑडियो की भी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसपोर्टर हत्याकांड: आरोपी रवि यादव ने नहीं दिए बयान, अब पुलिस कर रही ये तैयारी; वायरल ऑडियो की भी जांच
Sun, 24 May 2026 11:11 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 24 May 2026 11:11 AM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि रवि को न्यायालय तक पहुंचाने वाले मामले में खुद को बचाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रवि का बयान ही मामले की जांच को आगे की दिशा दे सकता है।
विज्ञापन
अधिवक्ता के साथ रवि यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड के आरोपी रवि यादव ने शनिवार को तबीयत खराब होने का हवाला देकर बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। उसने विवेचक को घटना के महत्वपूर्ण साक्ष्य देने का वादा किया है। पुलिस अब आरोपी के बयान लेने के लिए फिर जेल जाएगी।
शाहगंज के मेवाती गली निवासी ट्रांसपोर्टर असगर अली की कार से टक्कर मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके बेटे सजमन अली ने जीएसटी की अधिकारी, उसके पति पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय यादव, रवि यादव और कामरान वारसी पर हत्या का शक जताया था। रवि यादव की पत्नी ने तीन ऑडियो वायरल किए थे। उनमें डॉ. अजय यादव और रवि यादव के बीच बातचीत का दावा किया था। रवि यादव पुराने मामले में जेल चला गया।
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद शाहगंज थाने के विवेचक शनिवार को रवि यादव से मिलने जेल गए थे। रवि यादव ने मुलाकात की, लेकिन तबीयत खराब होने की बोलकर बयान दर्ज कराने से मना कर दिया। उसने विवेचक को महत्वपूर्ण साक्ष्य देने के लिए कहा है। पुलिस को आशंका है कि रवि को न्यायालय तक पहुंचाने वाले मामले में खुद को बचाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। रवि का बयान ही मामले की जांच को आगे की दिशा दे सकता है। पुलिस को रवि यादव ने सहयोग नहीं किया तो उसे रिमांड पर लिया जा सकता है। वहीं ऑडियो के मामले में पुलिस रवि की पत्नी के बयान भी दर्ज करेगी।