फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ravi has also been made an accused in the transporter murder case and will be interrogated in jail.

Agra News: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि को भी आरोपी बनाया, जेल में होगी पूछताछ

Sat, 23 May 2026 02:28 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Ravi has also been made an accused in the transporter murder case and will be interrogated in jail.
आगरा। ट्रांसपोर्टर असगर अली हत्याकांड में रवि यादव को आरोपी बना दिया गया है। शुक्रवार को उसे जेल से अदालत में तलब किया गया। कोर्ट ने हत्या में रिमांड मंजूर करने के बाद उसे 14 दिन के लिए न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। अब पुलिस उससे जेल में पूछताछ करेगी। घटना में कितने लोग शामिल थे? किसने साजिश की थी? इन सब सवालों से पर्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन


मेवाती गली, शाहगंज निवासी असगर अली की 4 अप्रैल को कार से टक्कर मारकर हत्या की गई थी। इस मामले में पहले हादसे की धारा में प्राथमिकी दर्ज हुई। बाद में हत्या के सबूत मिले। इस पर हादसे की धारा को हत्या में तरमीम किया गया। दो आरोपी यमुनापार निवासी रवि यादव और कामरान वारसी के नाम की वृद्धि की गई। रवि यादव पिछले दिनों थाना हरीपर्वत में दर्ज मामले में कोर्ट में पेश हो गया, जहां से उसे जेल भेज दिया था। हत्या के मामले में रवि यादव को शुक्रवार को कोर्ट में तलब किया गया। अदालत ने दस्तावेजों के अवलोकन के बाद हत्या में उसकी रिमांड स्वीकृत कर दी। उसे 6 जून तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
विज्ञापन

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि जिस कार से हत्या की गई, वह नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय यादव के भाई अरुण यादव के नाम पर थी। उसे एक गोशाला के कर्मचारी प्रेमनरायण को बेच दिया गया था। हाल ही में रवि यादव की पत्नी ने तीन आडियो वायरल किए थे। रवि से आडियो के विषय में भी पूछताछ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed