मथुरा में नहीं होगा रावण दहन: कोरोना के कारण लगातार दूसरी बार टूटी सैकड़ों साल पुरानी परंपरा
कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए मथुरा में एक बार फिर रावण का वध नहीं होगा। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने रावण दहन लीला अनुमति नहीं दी है। मासनी स्थित चित्रकूट पर सिर्फ चौपाई गायन से रावण वध लीला की परंपरा निभाई जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा में श्रीरामलीला आयोजन की परंपरा में इस बार भी महाविद्या के मैदान पर रावण दहन नहीं होगा। रावण दहन लीला की परंपरा सिर्फ मसानी स्थित चित्रकूट पर चौपाई गायन से ही निभाई जाएगी। कोविड की बंदिशों के चलते जिला प्रशासन ने लीला मंचन के साथ रावण दहन की अनुमति प्रदान नहीं की है।
मथुरा में श्रीराम लीला के मंचन की परंपरा करीब 200 साल से चली आ रही है। कोविड के कारण पिछले साल लीला का मंचन नहीं किया गया था। इस बार भी यही स्थिति है। श्रीराम लीला सभा के तत्वावधान में लीला की परंपरा सिर्फ चौपाई गायन से निभाई जा रही है।
इसी प्रक्रिया में विजयदशमी के मौके पर होने वाली रावण दहन की लीला का प्रदर्शन महाविद्या के मैदान नहीं होगा। श्रीराम लीला सभा के संरक्षक मंडल के वरिष्ठ सदस्य गोपेश्वनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि प्रशासनिक अनुमति न मिलने के कारण इस बार भी रावण दहन नहीं होगा।
सुलोचना सती लीला का हुआ चौपाई गायन
श्रीराम लीला मथुरा के तत्वावधान में मासनी स्थित चित्रकूट पर श्री रामचरित मानस की चौपाई गायन व वर्णन गणेश व्यास द्वारा किया गया। इसमें कुंभकरण-मेघनाद वध और सुलोचना सती लीला का चौपाई गायन किया गया। चौपाई गायन में बड़े ही अच्छे तरीके से इसका वर्णन किया गया।
सबरी लीला देख भावविभोर हुए दर्शक
श्री चतुर्वेदी रामलीला महासभा की नौ दिवसीय लीला में गुरुवार को हनुमान मिलन, सबरी चरित्र एवं लंका दहन लीला का मंचन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह ने प्रभु श्रीराम को माला पहनाकर आशीर्वाद लिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने विधायक को सम्मानित किया।
चतुर्वेदी रामलीला महासभा के महामंत्री कमल चतुर्वेदी ने बताया कि रामलीला भव्य तरीके से की जा रही है। इसका प्रसारण लाइव भी कराया जा रहा है। कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी ने बताया कि लीला में सबरी चरित्र हनुमान मिलन, बाली वध, लंका दहन लीला का मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी श्याम मोनू चतुर्वेदी ने बताया कि दशहरा के दिन रावण वध लीला होगी। इसके बाद भरत मिलाप और राजगद्दी का मंचन किया जाएगा।